ग्वालियर /भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार की शाम ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
ग्वालियर के होटल ताज (ऊषा किरण पैलेस) में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह का विवाह कनिका (सिमरन) सुपुत्री सीमा-स्व. सूर्यवीर सिंह सिसौदिया के साथ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर राधाकृष्ण की मूर्ति भेंट की। उन्होंने मंत्री तोमर एवं उनके परिजन को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।दी।
