राजनीति

प्रभारी मंत्री सिलावट आज ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, दोपहर बाद डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर में धार्मिक आयोजन में भी शामिल होंगे

प्रभारी मंत्री सुबह 9.30 बजे से जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ओला प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे, शाम को डबरा से ग्वालियर आकर इंदौर प्रस्थान करेंगे

ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट 12 फरवरी को ग्वालियर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट ओला प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। साथ ही डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में भी शामिल होंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट 12 फरवरी को इंदौर से प्रस्थान कर रेलमार्ग द्वारा सुबह  ग्वालियर आयेंगे। मुरार सर्किट हाउस में सुबह 9.30 बजे से जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ओला प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 3.45 बजे ग्वालियर से डबरा के लिये प्रस्थान करेंगे। डबरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्वालियर आकर रेल मार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।