अपना शहर

"स्वच्छ व साफ शहर" ;गंदगी फैलाने पर होटल 'सुख-सागर' एवं 'अशोका गार्डन' से वसूला जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है

बीते रोज संस्कृति गार्डन व होटल सुरुचि गार्डन द्वारा गंदगी फैलाने पर वसूली थी जुर्माना, भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर भी कार्रवाई की गाज

ग्वालियर। शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत बुधवार को आज स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में गंदगी फैलाने पर वार्ड क्रमांक 44 में सुख-सागर होटल पाटनकर बाजार पर 3000 रुपये एवं वार्ड 55 में अशोका गार्डन पर 5000 रुपये का जुर्माना किया गया हैं। इस कार्रवाई के दौरान फ्लाइंग एस्कॉर्ट प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफिसर  विजय कुमार, वार्ड हेल्थ ऑफी लोकेंद्र आदि निगम का अमला मौजूद रहा।

बीते रोज संस्कृति गार्डन व होटल सुरुचि गार्डन आये थे कार्रवाई की जद में, भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर जुर्माना

इसी प्रकार बीते रोज भी शहर में गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा कार्रवाई की गई थी। निगमायुक्त के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है।  बीते दिन स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी ने वार्ड 21 में संस्कृति गार्डन व होटल सुरुचि गार्डन पर गंदगी फैलाने पर जुर्माने की करवाई कर 20 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, जेडएचओ प्रदीप सैन, डब्ल्यूएचओ  वीर सिंह, सुपरवाइजर राहुल तोमर मौजूद रहे।

इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 54 कंपू ईदगाह पर खुले में मीट मांस बेचने पर चार दुकानदारों से कुल 1500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया एवं वार्ड क्र.-42 जयसवाल धर्मशाला द्वारा गंदगी फैलाने पर 1000 रूपये का जुर्माना किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोगेंद्र यादव, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ मौजूद रहे।रहे।