ग्वालियर। रामकृष्ण आश्रम ग्वालियर के सचिव स्वामी कृष्णम्रतानंद महाराज द्वारा आज मंगलवार को निगमायुक्त को 12 लाख रूपये का बकाया संपत्तिकर का चेक जमा करवाया गया है ।
उपायुक्त डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार एवं अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी ने खुद पहल कर नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर निगमायुक्त को आश्रम पर बकाया 12 लाख रूपये सम्पत्तिकर का चेक दिया तथा निगमायुक्त संघ प्रिय ने स्वामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा कहा गया कि शहर के नागरिकों सामाजिक धार्मिक संस्थाओं का नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी नागरिकों को तथा सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को नगर निगम के सेवा कर संपत्ति कर इत्यादि का समय पर भुगतान कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर रामकृष्ण विद्या मिशन के उप प्राचार्य अवधेश कुमार दीक्षित मौजूद रहे।
संस्कृति गार्डन व होटल सुरुचि गार्डन द्वारा गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही जारी
ग्वालियर शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
निगमायुक्त के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी द्वारा वार्ड 21 में संस्कृति गार्डन व होटल सुरुचि गार्डन पर गंदगी फैलाने पर जुर्माना करवाई कर 20 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सैन, जेडएचओ प्रदीप सैन, डब्ल्यूएचओ वीर सिंह, सुपरवाइजर राहुल तोमर मौजूद रहे।
इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में वार्ड क्र.-54 कंपू ईदगाह पर खुले में मीट मांस बेचने पर आशिक पर 500 रूपये, साहिल शरीफ पर 500 रूपये, डालचंद्र पर 250 रुपए, मुन्ना पर 250 रुपए का जुर्माना किया एवं वार्ड क्र.-42 जयसवाल धर्मशाला द्वारा गंदगी फैलाने पर 1000 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोगेंद्र यादव, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ मौजूद रहे।रहे।
