राजनीति

विनय नगर में नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलने के विरोध में कॉग्रेस ने किया प्रदर्शन , पीड़ित क्षेत्रीय निवासियों के साथ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया

स्मार्ट सिटी की पोल खोलते हुए कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही विनय नगर की समस्या का हल नहीं होता है तो कांग्रेसी बड़ा आंदोलन करेंगे

ग्वालियर। महानगर की विनय नगर में कई दिनों से नाला चौक होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा व कांग्रेसियों ने स्थानीय निवासियों के साथ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया है।

    कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा बहुत दयनीय स्थिति है कि लंबे समय से गंदा पानी सड़क पर फेल रहा हैं, और उसी गंदे पानी से निकलकर माता- बहनें पूजा करने जाती हैं। इतना ही नहीं उसी गंदे पानी में से होकर बच्चे स्कूल जाते हैं।

      प्रदेश कांग्रेस महासचिव  शर्मा ने कहा भाजपा शासन ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करना हास्यापद है, जहां सड़क पर गंदा पानी बह रहा हो और सड़कें उधड़ी पडी़ हो, यहाँ तक कि पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा हो, तो-वहां कौनसी स्मार्ट सिटी बनी है।

   कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि शीघ्र विनय नगर की समस्या का हल नहीं होता है गई तो ग्वालियर के कांग्रेसी आंदोलन करेंगे।

  कांग्रेस के इस विरोध  प्रदर्शन में जेएच जाफरी, उपेन्द्र सिंह राजपूत, विक्रम शर्मा, सोहिल खान, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, सत्यवान राजावत, भानु  कौशिक, अतुल पांडे, वेदप्रकाश पांडे, भगवान लाल छीपा, पूरन कुशवाह, कमलेश बघेल, अजय प्रताप सिंह , विजय सिंह धाकड़, रामसिंह , प्रवीण कटारे, राजीव जैन, करण तोमर, बलवीर सिंह, हरि वर्मा, रमन, विपिन जादोन, दुर्गेश चौहान, कमल राजावत, शिवा रावत, अभय शर्मा, ऋषभ शर्मा आयुष शाक्य, संदीप धाकड़ विकास शर्मा, अभय सिह, बलवंत बघेल, बंटी बघेल धर्मेंद्र प्रजापति रामसहाय सहित अन्य कांग्रेसजनकांग्रेसजन मौजूद थे।थे।