अपना शहर

जीवाजी क्लब अनुशासन समिति का निर्णय ; बकाया सदस्यता शुल्क जमा न करने वाले सदस्यों की सदस्यता होगी खत्म,अहम बैठक में सर्वसम्मति से लिया है निर्णय

बैठक में क्लब परिसर में अनुशासन बनाए रखने के भी पुख्ता निर्देश दिए हैं, साथ ही अनुशासन का पालन न करने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी

ग्वालियर। जीवाजी क्लब के नए सदस्य जिन्होने अपना पूरा सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है उनको अपना बकाया शुल्क राशि 31 मार्च तक जमा करना होगी, वर्ना उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यह बात आज जीवाजी क्लब के चेयरमैन राजा बाबू सिंह  (आईपीएस) ने मंच से कही। रविवार को आज जीवाजी क्लब कार्यकारिणी एवं अनुशासन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही इस अहम बैठक में क्लब परिसर में अनुशासन बनाए रखने के पुख्ता निर्देश दिए गए हैं और अनुशासन का पालन न करने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

अनुशासन समिति की बैठक के प्रारम्भ में जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने स्वागत भाषण दिया गया। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने चेयरमैन राजा बाबू सिंह  का स्वागत किया गया। बैठक की अगली कार्यवाही में जीवाजी क्लब के सचिव संजय वर्मा ने पिछले 15 महीनों में किए गए विकास कार्यों पर अपना अभिभाषण दिया। बाद में राजा बाबू सिंह ने जीवाजी क्लब परिसर का अवलोकन किया एवं खेल गतिविधियों तथा विकास कार्यों की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर जीवाजी क्लब के वाइस प्रेसिडेंट अमित गुप्ता, ट्रेजरार संजय नीखरा, जॉइंट सेकेट्री केतन करन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अनुराग शिवहरे, मधुर मित्तल, अमर सिंह राठौड़, राजीव गुप्ता, आशीष दुबे, गगन भल्ला,दुर्गेश चौरसिया, सुरेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, मनीष सेठ, राहुल गोयल, रमन झाम, वरिष्ठ सदस्य संजय चौपड़ा, राजकुमार कुकरेजा, सुरेश कालरा, केजी दीक्षित, भानुप्रताप सिंह राठौड़, सुनील खंडूजा, आदि मौजूद रहे।