ग्वालियर व्यापार मेले का शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी, मेला अधिकारी, नगर निगम अपर आयुक्त एवं पुलिस बल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों को मीना बाजार के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकान क्र.-एम बी 84-85 को अंकुश जाटव ने किराए पर लिया था, लेकिन दुकान का उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा था, साथ ही मेले में हाथ-ठेले लगवाए जा रहे थे। अधिकारियों ने अंकुश जाटव की दुकान को निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को नगर निगम अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मेला अधिकारी अतुल सिंह ने मेला अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मेले का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान छत्री नं 12 पर हीमेन शोरूम एवं लावा शोरूम के बाहर तख्त लगे पाए गए। इन तख्तों को मदाखलत अमले से तत्काल हटवाया गया। साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रीझुल शोरूम के सामने घर संसार दुकान संचालक द्वारा दो काउण्टर लगा लिए गए थे। दोनों कांउटरों को हटावाया गया। साथ ही घर संसार दुकानदार पर 3000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि कोई भी दुकानदार मेला परिसर में हाथ ठेला एवं फड लगवाता पाया गया तो संबंधित दुकानदार की दुकान निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।जाएगी।
