अपना शहर

 ‘‘स्ट्रीट वॉल पेंटिंग’’ 3.0 ; रविवार 8 फरवरी को प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बजे से मेला ग्राउंड के पीछे दर्शन सिंह रोड पर निर्मित दीवार पर होने जा रहा है

प्रतियोगिता के लिए छात्र, युवा, कलाकार एवं आमजन कोई भी भाग ले सकता है, इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के साथ शहर की सौंदर्यता के अंतर्गत आमजन जन-जागरूकता के दृष्टिकोण से ‘‘स्ट्रीट वॉल पेंटिंग’’ प्रतियोगिता का आयोजन 8 फरवरी रविवार को सुबह 9 बजे से मेला ग्राउंड के पीछे एडवोकेट दर्शन सिंह रोड पर निर्मित दीवार पर किया जा रहा हैं। 

अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के साथ शहर की सौंदर्यता के लिए युवा एवं इच्छुक व्यक्ति व समूहों द्वारा ‘‘स्ट्रीट वॉल पेंटिंग’’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध, सार्वजनिक स्थलों को कचरा विहीन रखने, घरेलू सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग रखने स्वच्छता में जनभागीदारी का विनिश्चय करने, जल संरक्षण, नशा मुक्ति थीम आधारित इत्यादि पर पेंटिंग बनाई जाएगीं। प्रतियोगिता के लिए छात्र, युवा, कलाकार एवं आम नागरिक कोई भी भाग ले सकता है। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। 

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 17 हजार से अधिक आवेदन जमा हुए, कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर भी आवेदन लिए गए

ग्वालियर में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत केन्द्र एवं मध्य प्रदेश शासन की 106 योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के उद्देश्य से वार्ड 42, 43, 37, 41, 39, 49, 46, 50, 48, 51, 53 एवं 54 में  शुक्रवार को शिविर आयोजित किए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर भी लोगों से आवेदन लिए गए। 

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन, घर-घर जाकर एवं जोन कार्यालय पर आमजनों द्वारा जमा कराये गए आवेदनों के अंतर्गत अभी तक 12 जनवरी से आज तक कुल 17000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 

संकल्प से समाधान अभियान का शिविर 20 फरवरी को 

 20 फरवरी 2026 को वार्ड 61 के लिए क्षेत्रीय कार्यालय क्र.-22 खुरैरी, वार्ड 63 के लिए रूद्रपुरा, वार्ड 65 के लिए क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 24, वार्ड 66 के लिए क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 25 पर शिविर आयोजित किए जाएगें। 

दिनांक 23 फरवरी 2026 को वार्ड 62 के लिए गिरगांव, वार्ड- 64 के लिए क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 23 पर शिविर आयोजित किए जाएगें।