क्राइम

ग्वालियर काईम ब्रांच की बड़ी सफलता; किराए पर गाडियां लेकर गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 15 गाड़ियों के साथ किया गिरफ्तार

हाईवे प्रोजेक्ट में गाड़ियां अटैच कराने के नाम पर आरोपी लग्जरी गाड़ियां लेता था, फिर गिरवी रख देता था, आरोपी की निशानदेही पर 01.50 करोड़ कीमत की 15 गाड़ियां जब्त

ग्वालियर। हाईवे प्रोजेक्ट में गाड़ियां अटैच कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी अभय भदौरिया ने कई लोगों की महंगी और लग्जरी गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें चोरी-छिपे गिरवी रख दिया था। ग्वालियर काईम ब्रांच की बड़ी कार्य वाही में किराए पर गाडियां लेकर गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अभय भदौरिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 15 लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है।

ठगी का यह मामला जब सामने आया फरियादी भास्कर शर्मा निवासी शताब्दीपुरम फेस-1 ग्वालियर ने क्राइम ब्रांच ग्वालियर में रिपोर्ट कराई कि वह श्री मधुवन जी ट्रेवल्स का संचालक है और अपनी ट्रेवल एजेन्सी के माध्यम से अन्य लोगों को गाडियों की सर्विस प्रोवाइड करवाता हूँ। फरियादी ने पुलिस को बताया कि अभय भदौरिया नाम के व्यक्ति ने स्वयं को अवंटेक्स इन्फा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर बताया और मुझसे करीब 19 चार पहिया गाड़ी कंपनी में किराये पर लगाने के लिए ली थी। अभय भदौरिया ने गाड़ियां सर्विस पर नहीं भेजने एवं किराया नहीं देने पर मुझे उस पर संदेह हुआ तो जब मैने अपनी गाड़ियों के बारे में कंपनी के मालिक से बातचीत की तो उन्होनें मुझसे कहा कि अभय भदौरिया नाम का कोई भी व्यक्ति हमारी कंपनी में काम नहीं करता है। बाद में मुझे पता चला कि अभय भदौरिया ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करके मेरे द्वारा उपलब्ध कराई गई गाड़ियों को कहीं अन्य व्यक्तियों को गुमराह करके उनके पास गिरवी रख रुपये लिये है। काफी दबाव डालने के बाद अभय भदौरिया ने मुझे दो गाड़िया वापस की हैं। फरियादी की शिकायत पर आरोपी व अज्ञात के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में धारा 318(4),319 (2)335,336 (3) 340 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। 

इसी प्रकार फरियादी रघुवीर रजक निवासी लोहार मौहल्ला पुरानी छावनी ने भी अभय भदौरिया के द्वारा इसी प्रकार 20 गाड़िया किराए पर ली है। जिस पर फरियादी की शिकायत पर से प्रथम दृष्टया पर आरोपी व अज्ञात के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

दोनों ही मामले संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा एएसपी क्राइम सुमन गुर्जर को काईम ब्रांच की टीम से  प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने के लिए निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी काईम नागेन्द्र सिंह  एवं डीएसपी काईम मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच अमित शर्मा के द्वारा काईम ब्रांच टीम को प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया।

धोखाधड़ी के इस बड़े मामले की दौराने जांच आज मंगलवार 03 फरवरी को पुलिस टीम ने आरोपी अभय भदौरिया पुत्र अरविंद भदौरिया  25 वर्ष निवासी डीडी नगर महाराजपुरा ग्वालियर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने किराए पर गाड़िया लेकर गिरवी रखकर पैसे लेना स्वीकार किया है। पकडे गये आरोपी की निशादेही पर गिरवी रखी गई कुल 15 गाड़िया कीमत लगभग डेढ करोड़ को विधिवत जब्त की गई है।

आरोपी की निशानदेही पर 01.50 करोड़ कीमत की 15 गाड़ियां  जब्त की है

इन जब्त गाड़ियां फरियादी भास्कर शर्मा की मारूति अर्टिगा, टाटा अल्टरोज, मारूति सियाज, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिन्द्र बोलेरो, मारूति स्विफ्ट, महिन्द्र स्कार्पियो कंपनी की कुल 08 वाहन जब्त किये हैं, फरियादी रघुवीर सिंह रजक की मारूति स्विफ्ट, रिनोल्ट ट्रायवर, मारूति अर्टिगा, महिन्द्र बोलेरो कंपनी की कुल 07 वाहन भी जब्त किए गये। इस प्रकार कुल जब्त वाहनों की संख्या 15 कीमती लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये है।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, उनि० रमाकांत उपाध्याय, उनि० शुभम परिहार, प्रआर विजय यादव, आरक्षक देववृत तोमर, अभिषेक यादव, पवन शुक्ला, रंजीत गुर्जर अरविंद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।रही।