राजनीति

भाजपा का भविष्य युवा; ऊर्जा-वान और वैचारिक नेतृत्व के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित, नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा मे क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा : डॉ. मोहन यादव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर सीएम डॉ यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नई दिल्ली में दी शुभकामनाएं, प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश में मना उत्सव

पीएम के मार्गदर्शन एवं नितिन नबीन के संगठन कौशल से पार्टी सफलता के नए शिखर पर पहुंचेगी, संगठन पर्व में नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना कार्यकर्ता-आधारित नेतृत्व की सशक्त मिसाल है: खण्डेलवाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के पदभार ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान नितिन नबीन जी को सौंपा जाना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान, दूरदर्शी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित देख रही है। यह निर्णय भाजपा के मजबूत संगठन, अनुशासन और विचारनिष्ठ राजनीति का प्रतीक है। नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठन कौशल से पार्टी सफलता के नए शिखर तक पहुंचेगी। पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है। 

बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : CM यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 45 वर्ष की युवा आयु में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना भाजपा की दूरदर्शी सोच, संगठनात्मक परिपक्वता और युवा नेतृत्व पर उसके अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह निर्णय केवल एक पदस्थापना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए भरोसे का प्रतीक है। भाजपा में नेतृत्व का मार्ग निष्ठा, परिश्रम, त्याग और वैचारिक प्रतिबद्धता से होकर गुजरता है। संगठन पर्व से भाजपा यह स्पष्ट करती है कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि कार्यकर्ता-आधारित वैचारिक आंदोलन है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका सम्मानित है और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।  उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और अनुभव का संतुलन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। 

प्रदेशभर में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया उत्सव

भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण के अवसर पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, एंदल सिंह कंसाना,  प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, विधायक भगवानदास, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पवन पाटीदार, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह , अजय सिंह यादव सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह प्रदेश के जिला कार्यालयों पर भी आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया गया।गया।