भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति के नेतृत्व में बीते दिनों भाजपा महिला मोर्चा, भोपाल की कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहा पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति दिए दुष्सित, अपमानजनक और निंदनीय बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया से तत्काल सार्वजनिक माफी और बरैया को कांग्रेस पार्टी से निष्कासन करने की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान किसी एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि कांग्रेस की उस विकृत मानसिकता का प्रतिबिंब है, जो महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखती। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान और गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को समाज और राजनीति दोनों स्तरों पर कठोर जवाब मिलना चाहिए।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री सरिता देशपांडे ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना का सीधा अपमान है। कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी यह साबित करती है कि वह इस सोच को मौन समर्थन दे रहा है, जो अत्यंत शर्मनाक है।
प्रदर्शन के दौरान सीमा सक्सेना, शक्ति दुबे, वंदना परिहार, रुक्मणी मालवीय, बृजुला सचान, नमिता देशवाली, सुदर्शना, प्रियंका मिश्रा, सुषमा मिश्रा, आरती अनेजा, तरुणा सिंह चौहान, कामाक्षी विश्वकर्मा, सुषमा चौहान, सुषमा साहू, साधना यादव, सुषमा कुलश्रेष्ठ सहित भोपाल जिले की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया का विरोध कर पुतला दहन किया।किया।
