ग्वालियर / शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरदित्य सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में इंडिया पोस्ट की दो नई ऐतिहासिक सेवाओं की बड़ी घोषणा की है। इसमें स्पीड पोस्ट 24 - मात्र 24 घंटे में डिलीवरी और स्पीड पोस्ट 48 - मात्र 48 घंटे में डिलीवरी आदि सेवायें शामिल हैं। उन्होंने कहा ये सेवाएं समयबद्ध, भरोसेमंद और तेज डिलीवरी का नया मानक स्थापित करेंगी।
इस अवसर पर केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने ₹2 लाख की लागत से नवीनीकृत पिछोर उप-डाकघर का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही सिंधिया ने ₹1 करोड़ 11 लाख की लागत से प्रस्तावित नए उप-डाकघर भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।
पिछोर उप-डाकघर के लोकार्पण समारोह में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा "स्पीड पोस्ट 24 और 48 से डाक सेवाएं और तेज होंगी। लखपति दीदी बनाने में डाक विभाग का बड़ा योगदान होगा। दीदियों को लैपटॉप, कंप्यूटर दिए जाएंगे। घर-घर जाकर सेविंग बैंक खाता खोलकर हर दीदी 15,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह कमा सकेगी। उन्होंने कहा- 'अब हर सामान की डिलीवरी का काम मेरा डाकिया करेगा'। केंद्रीय मंत्री बोले- “मेरा संकल्प है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का डाक विभाग सर्वश्रेष्ठ होगा ! संसदीय क्षेत्र के सभी 51 डाकघरों का आधुनिकीकरण 15 महीनों में पूरा किया गया।”
