ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 12 के अंतर्गत लाईन नंबर तीन में 50 लाख रुपए की लागत की सीवर लाईन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, सीवर एवं सड़क इत्यादि बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिये कटिबद्ध है। इसी दिशा में लाइन नं.3 में सीवर लाइन बनने जा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मीरा राजपूत, अरविन्द राय, देवेंद्र राठौर, इंद्रपाल जनवार, कृष्णराव दीक्षित, वृजमोहन शर्मा, साहब सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन, नगर निगम एवं विद्युत कम्पनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
हम सभी को मिलकर विकास के लिये आगे बढ़ना होगा
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सड़क, सीवर, पानी और बिजली सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ स्वस्थ सामाजिक वातावरण का निर्माण भी जरुरी है। हम सभी को मिल-जुलकर भेदभाव और बुराइयों को दूर कर समावेशी विकास के लिये आगे बढ़ना होगा। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण में भी योगदान देना होगा।होगा।
