बिजनेस

जैविक सेतु मेला हाट; हर संडे को सीधा किसानों से खरीदे प्राकृतिक उत्पाद, ग्वालियर के किसान यहाँ जैविक सेतु मेला में प्राकृतिक खेती से उगाए गए जैविक उत्पादों को ला रहे हैं

नये साल के पहले रविवार को कलेक्टर भी जैविक सेतु मेला में पहुंची और खरीदारी के बाद शहरवासियों से भी इस मेले से जैविक उत्पाद खरीदकर किसानों प्रोत्साहन देने की अपील की

ग्वालियर। शहरवासियों को शुद्ध ऑर्गेनिक सब्जी, अनाज मिल सके इसके लिए हर रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर मेला रोड के सामने कृषि उप-संचालक कार्यालय परिसर में सुबह 11.30 से 4.30 बजे तक जैविक सेतु मेला लगाया जा रहा है। 

ग्वालियर के किसान यहाँ हाट बाजार में प्राकृतिक खेती के उगाए गए जैविक उत्पादों को ला रहे है। यहां जैविक चावल, दाल, तिल्ली राई, गाय का घी, आंवला, रागी की कुकीज़, खड़ी हल्दी, काली-मिर्च आदि उत्पाद मिल रहे हैं । नये साल के पहले रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने जैविक सेतु मेले में पहुंच कर खरीददारी की। सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे भी इस मेले से जैविक उत्पाद खरीदे और किसानों प्रोत्साहित करें।

थाटीपुर क्षेत्र के सुरेश नगर सरकारी मल्टी में गंदे पानी की शिकायत पर खुद मौके पर पहुँचकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र के सुरेश नगर सरकारी मल्टी में गंदे पानी की शिकायत मिलने पर खुद मौके पर पहुँचकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण और आनन फानन मे मूल समस्या को दूर करने के लिए पानी की लाइन को शिफ्ट करके और सीवर लाइन की सफाई की गई।

सुरेश नगर सरकारी मल्टी में गंदे पानी आने की सूचना पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने निरीक्षण किया। गंदे पानी की समस्या को दूर करने पानी की लाइन शिफ्ट की गई और सीवर लाइन की सफाई की गई। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव भी मौजूद रहे।रहे।