राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर भाजपा प्रदेश कार्यालय के दिवंगत कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को दी सांत्वना

भाजपा कार्यालय के सभी कर्मचारी भाजपा परिवार के सदस्य हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने स्व. जयप्रकाश चौरसिया की सेवाओं की सराहना की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के कर्मचारी जयप्रकाश चौरसिया के निधन का समाचार मिलने पर अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए और दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में लंबे समय से सेवारत जयप्रकाश चौरसिया का बीते दिनों निधन की सूचना मिलने पर अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिये। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी दिवंगत कर्मचारी श्री चौरसिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने स्व. जयप्रकाश चौरसिया की सेवाओं की सराहना की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जयप्रकाश चौरसिया भले ही साधारण पद पर रहे हों, लेकिन उनका योगदान असाधारण था। भाजपा संगठन उनके उपचार के दौरान हमेशा मदद की और साथ खड़ा रहा। आगे भी उनके परिजनों की चिंता भाजपा परिवार की तरह करेगी। भाजपा कार्यालय का कोई भी कर्मचारी किसी भी पद पर कार्यरत हो, पार्टी कार्यकर्ताओं की भांति ही भाजपा परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के समय प्रदेश कार्यालय मंत्री सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।हुए।