ग्वालियर । मुरार क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही लगातार चोरियों एवं मुरार पुलिस की नाकामी से आक्रोशित दुकानदारों ने रविवार को आज मुरार थाने पर जमकर प्रदर्शन कर दिया। जिसमें भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जिससे मुरार में सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया था । मुरार क्षेत्र में फिर चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भी घटना स्थल के बाद सीधे मुरार थाने पर पहुचें , जहाँ पूर्व विधायक गोयल ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर दुकानदारो के आक्रोश को जायज ठहराते हुए नगर पुलिस अधीक्षक एवं टीआई मुरार से कहा कि बारादरी पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर लगातार तीन चोरियां हों जाना और मुरार पुलिस द्वारा चोरों को पकडे न जाना पुलिस प्रशासन के लिए शर्मनाक बात है। पूर्व विधायक गोयल ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 3 दिन में चोरियों के आरोपी सलाखों के पीछे एवं चोरी की घटनाओं की पुर्नावति न हो ऐसी उम्मीद हम मुरार पुलिस से करते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किसी प्रकार की बदसलूकी की घटना को भी हमारे द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुरार थाने पर दुकानदारों के आक्रोश प्रदर्शन में मौके पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष मुकेश दुबे, अजय गुप्ता, मनोज दुबे, प्रशांत दुबे, गणेश समाधिया, विकास चैधरी, अनिल रजक, गौरव जैन, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुर्जर, अमरीश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, गौरव दीक्षित, रवि पचैरी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में दुकानदार और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।थे।
