करिअर

“अप्रेन्टिसशिप युवा संगम" एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 30 दिसम्बर को, दो दर्जन कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने

गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा

ग्वालियर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 30 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की दो दर्जन कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।

ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, लू मैक्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ, डिफेंस मैनेजमेंट डेपलमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली उप्र, गरुण 24×7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर, हिन्दुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ उप्र, एसबीआई इंश्योरेंस ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, ब्लिकिट (ग्रेफर्स) प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आई सेक्ट ग्वालियर, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एएफ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, न्यू मैक्स मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, रोकमेन इण्डस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड पंजाब/लुधयाणा आदि शामिल हैं। इनके अलावा जेबी मंगाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जेबीएम प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, इंटरफेस माइक्रो सिस्टम गुरुग्राम, टाटा ऑटोकॉम सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, रविया वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, जॉब्स फेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इंदौर व दिल्ली एवं टीमलीस प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली भी रोजगार मेले में भर्ती करने आएंगे।

यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।