राजनीति

गृहमंत्री अमित शाह आज रात को आएंगे: मुख्यमंत्री यादव का आगमन, स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने रावतपुरा धाम पहुँचे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रावतपुरा धाम हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया

ग्वालियर / भिण्ड। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगवानी के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन शहर में हो गया है। इससे पहले वे दोपहर बाद रावतपुरा धाम के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हुए । जहाँ मुख्यमंत्री यादव का रावतपुरा धाम हेलीपेड पर  आत्मीय स्वागत हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे बुधवार शाम 7.55 बजे चंडीगढ़ से विशेष विमान से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। रात 8.55 वह ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से सीधे ऊषा किरण पैलेसे नदीगेट जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद वे सुबह स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें।

उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रावतपुरा धाम हेलीपेड पर  जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। 

  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने भिण्ड जिले की विधानसभा लहार स्थित रावतपुरा धाम पहुंचे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

  इस दौरान नवीनएवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कमिश्नर चम्बल, डीआईजी चम्बल, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने हेलीपेड स्थल से रवाना हुए।हुए।