क्राइम

गुम मोबाइल पाकर आमजन के चेहरे पर लौटी मुस्कान; साइबर सेल ग्वालियर ने CEIR PORTAL के माध्यम से 01 करोड़ 82 लाख रूपये कीमत के 736 मोबाइल खोजे

वर्ष 2025 में 03 करोड़ 72 लाख रुपए कीमत के कुल 1503 मोबाइल बरामद किए गये, माह जुलाई-दिसम्बर की अवधि में 736 मोबाइलों एवं टेबलेट को देश के अलग- अलग राज्यों एवं शहरों से बरामद किया है

ग्वालियर। पुलिस को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  धर्मवीर सिंह ने एएसपी शहर (पूर्व) विदिता डागर, एएसपी शहर  ट्रैफ़िक अनु बेनीवाल, एएसपी शहर (वेस्ट/क्राइम)  सुमन गुर्जर एवं एएसपी ग्रामीण  जयराज कुबेर  को अपने अधीनस्थ थाना क्षेत्रों में गुम मोबाइलों को ट्रेस कराने निर्देशित किया गया। एएसपी शहर क्राइम द्वारा उक्त गुम मोबाइलों को साइबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में प्रभारी साइबर सेल द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने के साइबर सेल की टीम को लगाया गया। साइबर सेल टीम ने इन आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए माह जुलाई-दिसम्बर 2025 की अवधि मे CEIR PORTAL के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों के 736 मोबाइलों एवं टेबलेट को देश के अलग- अलग राज्यों एवं शहरों से बरामद किया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 82 लाख रूपये है। जिनमें एक आवेदक लता कुशवाह- जो एक गृहणी हैं व इनके पति प्लम्बर हैं मेहनत मजदूरी कर मोबाइल 2 माह पहले ही किस्तों पर उठाया था, जो किराना की दुकान पर सामान खरीदते समय मोबाइल गुम हो गया था। इसी प्रकार विनोद सिकरवार जो विकलांग हैं और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर मोबाइल लिया था, हजीरा पर दूध लेने गये थे उसी दौरान इनका मोबाइल गिर गया था। वही नवीन माँझी जो गरीब परिवार से आते हैं और टमटम चलाकर अपने परिवार को पालन पोषण करते हैं। टमटम चलाते समय इनका मोबाइल ग्वालियर में कहीं गिर गया था। इसी प्रकार किशनलाल- जिनकी अभी-अभी आर्मी में नौकरी लगी थी और अचलेश्वर मंदिर पर दर्शन करते समय इनका मोबाइल गिरा था। एक अन्य आवेदक पायल सोलंकी जो GRMC से एमबीबीएस  कर रही है, उनका मोबाइल इंदौर से ग्वालियर बस से आते समय ग्वालियर आकर मोबाइल  मोबाइल गुम हो गया था। इसी प्रकार अन्य आवेदकगणों के मोबाइल भी गुम हुये थे जिसके कारण सभी बहुत परेशान थे।

रविवार को आज अपना मोबाइल एसएसपी  ग्वालियर से प्राप्त कर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस  एवं साइबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा उन नागरिकों को भी प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये गये हैं जिनमें, पहली किरन केन पत्नि विकास गुप्ता (डीएनएन न्यूज पत्रकार), 02. होतम सिंह कदम, 03 प्र०आर० विजय सिंह तोमर, 04. अरुण राजावत शामिल हैं, जिन्होने जागरुक नागरिक होने का कर्तव्य निर्वहन करते हुये लावारिस मिले मोबाइलों को साइबर सेल में आकर स्वयं जमा कराकर सराहनीय कार्य किया।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने साइबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

*सराहनीय भूमिकाः* गुम मोबाइलों को खोजने में प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी, एसआई विश्वीर सिंह जाट, एसआई रुबी भार्गव, आरक्षक जैनेन्द्र गुर्जर, कपिल पाठक, सोनू प्रजापति, शिवकुमार यादव, प्रदीप यादव, आशीष शर्मा, विपिन सिकरवार, देवेश शर्मा, की सराहनीय भूमिका रही।

*क्या है? सीईआईआर पोर्टल*

सीईआईआर पोर्टल सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) भारत सरकार दूरसंचार विभाग का पोर्टल है।  CEIR- Sanchar Saathi की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लाक कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को आसानी से खोजा जा सकेगा।

मोबाइल गुम होने पर पोर्टल पर ऐसे करें शिकायत

अगर अपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो सबसे पहले नजदीकी थाने जाकर शिकायत दर्ज करायें और अपनी सिम को संबंधित कंपनी से पुनः निकलवायें, इसके बाद सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करें जिसमे थाना का शिकायती आवेदन, मोबाइल का बिल और अपना एक पहचान पत्र पॉर्टल पर अपलोड कर आवेदन ऑनलाइन जमा करें। उसके बाद आपको एक 18 अंकों की एक रिक्वेस्ट आईडी मिल जायेगी जिससे शिकायत की स्थिति का पता किया जा सकेगा।सकेगा।