करिअर

UPSC की कम्बाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 30 को, ग्वालियर में 18 केन्द्रों पर होगी यह परीक्षा, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित

रविवार को परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक यह परीक्षा होगी, इस परीक्षा में 5 हजार 557 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे

ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 30 नवम्बर को आयोजित की जा रही परीक्षा (कम्बाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट) के लिये ग्वालियर में 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस दिन इन केन्द्रों पर प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक यह परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 5 हजार 557 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

कम्बाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका कॉन्टेक्ट नम्बर 0751-2446214 है।

 कलेक्ट्रेट के अधीक्षक आईआर भगत (मोबा. 9425135143) को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा समाप्ति तक कंट्रोल रूम में परीक्षा से संबंधित शिकायत व सुझाव दिए जा सकेंगे। परीक्षा में भाग ले रहे अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना होगा।

प्रात: 9 बजे के बाद केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार के सामान रखने की व्यवस्था नहीं होगी। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि परीक्षार्थी मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक डिवाइस लेकर न आएं। परीक्षा के नोडल अधिकारी का दायित्व संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को सौंपा है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उप सचिव नारायण स्वामी एवं अनुभाग अधिकारी आदित्य विक्रम व  शादाब अहमद को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।है।