क्राइम

मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई; विजयवाड़ा से ट्रक में ला रहे 280 kgअवैध गांजा सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया

ग्वालियर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही में तीन मोबाइल फोन, ट्रक सहित कुल मशरूका 78.32 लाख 820 रूपये जब्त

ग्वालियर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। मुखबिर की पिन पॉइंट सूचना पर  की गई कार्रवाई में विजयवाड़ा से ट्रक में छिपाकर ला रहे लगभग 28 लाख रूपये कीमत का 280 किलो अवैध गांजा सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए तस्करों से ग्वालियर पुलिस ने तीन स्मार्ट मोबाइल फोन, टाटा का ट्रक  एवं 2,820/- रूपये नगदी कुल जब्त मशरूका 78 लाख 32 हजार 820 रूपये जब्त किए हैं ।

 

ग्वालियर पुलिस के अनुसार रविवार को आज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पुरासानी क्षेत्र याराना ढाबा के पास बायपास पर एक ट्रक नं. एमपी06-एचसी-5619 में अवैध गांजा भरा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना के आधार पर  गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशों पर मुखबिर के बताये स्थान धाम पुरासानी क्षेत्र याराना ढाबा के पास बायपास पर पुलिस को वाहन क.-एमपी06-एचसी-5619 टाटा का ट्रक खड़ा दिखाई दिया, जिसमें तीन लड़के बैठे थे। पुलिस ने मौके पर ट्रक में बैठे लड़कों से नाम व पता पूछने पर उन्होनें अपने नाम अविनाश  पुत्र संतराम यादव 23 साल निवासी नैनपुर जिला मण्डला, धर्मेन्द गोस्वामी उर्फ बन्टी 30 साल निवासी ग्राम हार खुटियानी थाना जौरा जिला मुरैना और तीसरे ने अपना नाम अजय गुर्जर उर्फ चिन्टू पुत्र रतन सिंह 27 साल निवासी ग्राम रिठौरा का पुरा थाना दिमनी जिला मुरैना का होना बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग विजयवाड़ा से नई दिल्ली पौधे लेकर जा रहे थे और ट्रक मालिक के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होनें सर्वेश पुत्र रतन सिंह गुर्जर निवासी रिठौर का पुरा दिमनी जिला मुरैना होना बताया जो कि पकड़े गये संदिग्ध अजय गुर्जर का भाई है।

 पुलिस की टीम ने तीनों संदिग्धों एवं वाहन की तलाशी ली तो  ट्रक की ट्राली (खुली बाँडी) में हरे पौधों के बीच में 06 प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरियों एवं मटमैले रंग के टैप से कवर कुछ पैकेट मिले। गिनती करने पर कुल 36 पैकेट एवं बोरियों के अलावा 19 पैकेट सहित कुल 55 पैकेट रखे मिले। पैकिटों के बारे में संदिग्धों से पूछताछ करने पर पैकिटों में अवैध मादक पदार्थ गाँजा होना बताया।

संदिग्धों की तलाशी अविनाश से एक ओप्पो कंपनी का स्मार्ट फोन एवं कुल 2790/- रुपये नगदी मिले तथा दूसरे धर्मेन्द्र गोस्वामी से मोटोरोला कंपनी का स्मार्ट फोन प्राप्त और संदेही अजय गुर्जर से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन व कुल 30/- रुपये नगदी मिली। पुलिस ने जब पैकट को खोलकर देखा तो उसमें गाँजा भरा था। पुलिस द्वारा जब्त गांजे की तौल कराने पर कुल 280 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 280 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग 28 लाख रूपये, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन कीमत करीब  30 हजार रूपये, तथा  टाटा वाहन ट्रक कमांक एमपी06- एचसी- 5619 कीमती लगभग 50 लाख रूपये, एवं 2,820/- रूपये नगदी जब्त की गई।

पकड़े गये तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना झांसी रोड में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है और गांजा तस्करों से अवैध गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*जप्त मशरुका* :- 28 लाख रूपये का कुल 280 Kg अवैध गांजा , 30 हजार के तीन स्मार्ट मोबाइल फोन,  टाटा का ट्रक  कीमत लगभग 50 लाख रूपये एवं 2,820/- रूपये नगदी कुल जब्त मशरूका 78 लाख 32 हजार 820 रूपये का जब्त किया।  

*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिह यादव, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक सुभम सिंह परिहार, प्रआर.धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक सोनू सिंह परिहार, श्याम शर्मा, नवीन पाराशर, आकाश पाण्डेय,  मनोज भारद्धाज,  अरूण कुमार,  राजकुमार जाट ,थाना झांसी-रोड़ टीम- उप निरीक्षक अशीष शर्मा, सउनि सुरेन्द्र राजौरिया, प्रआर. शैलेष,. प्रमोद बाथम,. रामवरन लोधी, आरक्षक इमाम, रामवीर सगर, नीरज यादव, अंगद, श्याम जाट, चालक नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही।रही।