करिअर

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है, फ्लैगशिप योजनाओं की जानकार होकर युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं : जिपं अध्यक्ष दुर्गेश कुँअर सिंह

मेरा युवा भारत से सम्बद्ध सफल युवा मंडल एवं एनएसएस इकाई, माधव कॉलेज ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन

ग्वालियर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) ग्वालियर से सम्बद्ध सफल युवा मंडल एवं एनएसएस इकाई, माधव महाविद्यालय ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में माधव महाविद्यालय नई सड़क ग्वालियर में भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गेश कुँअर सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत ग्वालियर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ शिवकुमार शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर समाज के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें।

विशिष्ट अतिथि आशुतोष साहू, माय भारत जिला युवा अधिकारी, ग्वालियर ने कहा कि माय भारत प्लेटफॉर्म युवाओं को नवाचार, नेतृत्व और सेवा के क्षेत्र में जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी।

 मोहित आर्या, ब्रांच मैनेजर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक द्वारा संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

वही डॉ. मनोज अवस्थी, जिला संगठक, एनएसएस ने युवाओं के लिए माय भारत जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लाभ बताए।

डॉ. अल्ताफ राजा, सहायक निदेशक ने युवाओं को उद्यमिता, व्यापार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सुश्री अर्चना सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत मुरार ने स्वच्छ भारत मिशन पर पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माधव महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ. संजय पांडे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुशवाह, अध्यक्ष, सफल युवा मंडल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निकिल कुशवाह, डॉ प्रेम सिंह, अमन, विशाल, योगेश, जीतेन्द्र एवं दीपेश का विशेष योगदान रहा।