क्राइम

संयुक्त चेकिंग में अवैध हथियार पकड़े ; लाइसेंसी हथियारों का अवैध रूप से परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , दो रायफल, 36 राउंड व डिफेंडर कार जब्त

गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के स्वयं के नाम से कोई वैध बंदूक का लायसेंस नही होने का भी पता चला है, थाना सिरोल व झांसीरोड पुलिस की संयुक्त चेकिंग में अवैध हथियारों की खेप पकड़ी है

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त चेकिंग में अवैध हथियार पकड़ने का दावा किया है। पुलिस चेकिंंग में दो थानों की संयुक्त फोर्स ने लाइसेंसी हथियारों का अवैध रूप से परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर उनसे दो रायफल, 36 राउंड व एक डिफेंडर कार जब्त की है।  पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के स्वयं के नाम से कोई वैध बंदूक का लायसेंस नही होने का भी पता चला है। थाना सिरोल व झांसीरोड पुलिस की टीम ने संयुक्त चेकिंग में यह अवैध हथियारों की  खेप पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी विदिता डागर एवं सीएसपी विवि हिना खान के  मार्गदर्शन में आगामी 15 अक्टूबर को संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आज 13 अक्टूबर को थाना सिरोल एवं थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम को सिकरौदा तिराहे पर वाहन चेकिंग के लिए लगाया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद वल्लभ एवं थाना प्रभारी झांसी रोड़ निरीक्षक शक्ति यादव  द्वारा दोनों थानों की संयुक्त पुलिस टीमों को सिकरौदा तिराहे पर वाहन चेकिंग में लगाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों को दोपहर के समय एक सफेद रंग की डिफेंडर कार क्र.-एमपी07-एडी-1020 डबरा तरफ से ग्वालियर की ओर आती दिखाई दी, जिसे हाथ देकर रोकना चाहा तो कार के चालक ने अपनी कार को चेकिंग प्वाईंट से पहले रोककर वापस लौटाने का प्रयास किया।  इसके बाद पुलिस टीम ने कार को घेरकर रोक लिया। पुलिस को कार में  चार व्यक्ति बैठे दिखे, जिनमें से दो के पास बंदूक होने तथा लायसेंस संदेहास्पद होने से सभी लोगों को मय डिफेंडर कार के थाना सिरोल लाकर पूछताछ की गई तो कार में ड्राईवर के पास बैठा व्यक्ति एक फोल्डेड बट वाली 315 बोर की बंदूक लिये था। उसने अपना नाम नरोत्तम पुत्र स्व. राजेन्द्र गुर्जर 36 साल नि. ग्राम लखनौती खुर्द थाना झांसी रोड जिला ग्वालियर बताया, उसकी बंदूक को चेक किया तो उसकी मैग्जीन में 3 राउंड लगे मिले और तलाशी लेने पर उसकी दोनों जेब में कुल 18 जिंदा राउंड थे।

इसी प्रकार कार में पीछे बैठे दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति 315 बोर की फोल्डेड बट की बंदूक लिए था, जिसने अपना नाम  शोभाराम उर्फ अंकित रावत पुत्र सुरेन्द्र सिंह रावत 29 साल निवासी ग्राम चांदपुर थाना डबरा सिटी बताया। उसकी बंदूक को चेक किया तो उसकी मैग्जीन में 5 राउंड लगे थे और जेब में 10 राउंड मिले। दोनां बंदूकधारियों से बंदूक रखने व ले जाने के संबंध में लायसेंस मांगा तो दोनों ने अपने नाम से कोई लायसेंस होना नहीं बताया तथा किन्हीं दो अलग व्यक्तियों के जयवीर सिंह निवासी ग्राम उदयपुर थाना बिजौली ग्वालियर तथा सालिगराम गुर्जर निवासी ग्राम तुरारी थाना बिलौआ ग्वालियर के नाम से लायसेंस होना बताया।

मौके पर बदूकधारी नरोत्तम गुर्जर तथा शोभाराम उर्फ अंकित रावत ने स्वयं के नाम से कोई वैध बंदूक का लायसेंस ना होना बताया तथा उक्त दूसरे व्यक्तियों के लायसेंसी हथियार को किस प्राधिकार से अपने पास रखे हुये है। इस सम्बंध में कोई वैध प्राधिकार पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया। जिससे आरोपी नरोत्तम गुर्जर एवं आरोपी शोभाराम का क्रत्य धारा 25(1-बी) ए आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने पर आरोपियो के कब्जे से  दोनों हथियारों को विधिवत जब्त कर कार को अवैध हथियार परिवहन में उपयोग होने से से जप्त की गई। थाना सिरोल में दोनों आरोपियों के खिलाफ  आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जब्त हथियारः-  315 बोर की दो रायफल तथा 315 बोर के 36 राउण्ड कीमती लगभग 02 लाख 57 हजार 200 रूपये तथा एक डिफेंडर कार क्र. एमपी07-एडी-1020 कीमती लगभग 01 करोड़ 70 लाख रूपये कुल जब्त मशरूका कीमती लगभग 01 करोड़ 72 लाख 57 हजार 200 रूपये की जब्त किया गया।

*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी सिरोल गोविंद वल्लभ बगोली, थाना प्रभारी झांसीरोड शक्ति यादव, थाना सिरोल टीम- उप निरीक्षक कमल किशोर,  उपेंद्र सिंह, प्र.आर. जयपाल, रूप सिंह, आरक्षक सिंघमान, रामनिवास, बलराम, सोनू मौर्य,  मातादीन, धर्मेंद्र, महिला आरक्षक राखी यादव, शिवानी शर्मा, थाना झांसीरोड टीम- अंगद, आर. रामबीर, रामबरण,  नीरज, अरविंद की सराहनीय भूमिका रही है।है।