ग्वालियर। मणप्पुरम फाइनेंस में 5.7 करोड़ के गोल्ड घोटाले का ग्वालियर पुलिस ने करोड़ों की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश करने का दावा किया है। यह गोल्ड घोटाला कंपनी की इंटरनल ऑडिट में सामने आया था, जिसमें 26 ग्राहकों का असली सोना बदलकर नकली रखा गया था।
करोड़ों रुपए के गोल्ड घोटाले के मामले में ग्वालियर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर बैंक लॉकर से 5.7 करोड़ की ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी असिस्टेंट मैनेजर व पिता को पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों के कब्जे से 25 पैकेट सोने के आभूषण वजन लगभग 4.138 कि.ग्रा. कीमत लगभग 5.5 करोड़ रूपये एवं 67 हजार नगदी जब्त की गई है।
करोड़ों रुपए के गोल्ड घोटाले का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने योजनाबद्ध तरीके से 4318.7 ग्राम वजन की वैसे ही दिखने वाली नकली ज्वैलरी बेंटेक्स की आगरा से खरीदकर आठ डिब्बों में लॉकर में रख दी थी।
मामले की जानकारी देते उन्होंने बताया कि 29.09.2025 को फरियादी दिव्यरंजन मोहंती निवासी मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में एरिया हैड के पद पर नियुक्त है। कंपनी से उसे शाखा में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद लेखा परीक्षक जितेन्द्र ने 24.09.2025 को शाखा का लेखा परीक्षण और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा की तिजोरियों में गिरबी रखे सोने के आभूषण कुल वजन 4318.7 ग्राम कीमत लगभग 5.7 करोड़ रुपये के तिजोरी में रखे नहीं मिले। इन आभूषणों को शाखा मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किये है। यह आभूषण की चोरी 20.09.2025 से 21.09.2025 के बीच हुई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अज्ञात के खिलाफ धारा 305 (ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर को ग्वालियर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम बनाकर उक्त चोरी के प्रकरण में आरोपियों की तलाश कर उन्हे शीध्र पकड़वाने के लिए निर्देशित किया गया। निर्देशों के पालन में एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी यशवंत गोयल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बल की 04 टीमें बनाकर चोरी का खुलासा कर आरोपियो को पकड़ने के लिए लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम ने मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये एवं शाखा के कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई। पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई। जिस पर असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को भरतपुर और आगरा भेजा गया और पुलिस ने तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दतिया से आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास कुमार एवं उसके पिता महेशचंद्र निवासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर व उसके पिता की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका 25 पैकेट सोने के आभूषण वजन लगभग 4.138 कि.ग्रा. कीमती लगभग 5.5 करोड़ रूपये एवं 67 हजार रूपये नगदी को विधिवत जब्त कर पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से 4318.7 ग्राम वजन की वैसे ही दिखने वाली नकली ज्वैलरी बेंटेक्स की आगरा से खरीदकर आठ डिब्बों में रखकर डिब्बों के ऊपर इसके द्वारा पूर्व में ही चुराए गये सुरक्षा मानक स्टीकर लगा दिये और शाखा का इंटरनेट का तार काट दिया ताकि सीसीटीव्ही फुटेज में न आये। इन डिब्बों को तिजौरी में से ऑरीजनल डिब्बों को निकालकर उनकी जगह नकली ज्वैलरी के डिब्बे रख दिये थे। उसके द्वारा चोरी की गई कुछ ज्वैलरी को बेच दिया था।
*जब्त मशरूकाः-* 25 पैकेट सोने के आभूषण वजन लगभग 4.138 कि.ग्रा. कीमती लगभग 5.5 करोड़ रूपये एवं 67 हजार रूपये नगदी को किया जब्त।जब्त।
सराहनीय भूमिका :- इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल, प्रभारी सायबर सेल रजनी रघुवंशी, एसआई विश्ववीर जाट, राजीव बिरथरे, सुरेश सिंह कुशवाह, एएसआई रणवीर सिंह, प्रआर. संजीव यादव, जितेन्द्र रिछारिया, शैलेन्द्र सिंह, रामबरन सिंह लोधी (थाना झॉसीरोड), आरक्षक मिन्टू सिंह परिहार, विनोद रावत,अविनाश पटसारिया (थाना डबरा देहात), महिला आरक्षक मोनिका सिहारे, साइबर सेल से आशीष शर्मा, कपिल पाठक, सोनू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।रही।
