क्राइम

मुरैना के जीवाजीगंज फायरिंग मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 5 दिन में गिरफ्तार

मुरैना के गंजक्षेत्र में सूरज गुर्जर पुत्र राधेश्याम गुर्जर, ग्राम दोनारी पर फायरिंग की घटना हुई थी, पीड़ित सूरज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

मुरैना। जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम बाज़ार  जीवाजीगंज में फायरिंग करके दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर आरोपी को 5 गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले मुरैना के गंजक्षेत्र में दिनदहाड़े सूरज पुत्र राधेश्याम गुर्जर, ग्राम दोनारी पर फायरिंग की घटना हुई थी, पीड़ित सूरज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

 कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार जीवाजीगंज इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को मात्र 5 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी जब्त किए हैं।

जीवाजीगंज में हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मुरैना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।इ स कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।