क्राइम

अवैध कब्जे से मुक्त कराई निगम स्वामित्व की भूमि; वार्ड 50 में स्थित 55 लाख बाजार मूल्य की करीब1000 वर्ग फुट निगम की भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया

रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है, ग्राम चैत के पास 4 स्थानों पर डम्प रेत जब्त, रेत निकालने की संरचनायें भी नष्ट कीं गई है

ग्वालियर। नगर निगम के राजस्व अमले ने आज पुलिस प्रशासन के साथ कार्यवाही करते हुए वार्ड 50 में स्थित 952 वर्ग फुट निगम स्वामित्व की भूमि को अवैध कब्जाधारियों के कब्जे से मुक्त कराकर निगम के अधीन की। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 55 लाख रुपये है।  

भवन अधिकारी पवन शर्मा ने जानकारी में बताया कि नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशन में आज शुक्रवार को नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा निगम स्वामित्व की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया है । जिसमें वार्ड 50 स्थित सर्वे क्र.-846 सर्वे में महारूद्रमंडल स्कूल लाला का बाजार के पास 952 वर्ग फुट भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से प्रमोद राजोरिया, सुबोध राजोरिया पुत्रगण जसवंत राजोरिया द्वारा कब्जा किया गया था। जिसे आज निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए निगम के आधिपत्य में लिया है। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त  सत्यपाल सिंह चौहान, सिटी प्लानर  अजय पाल सिंह जादौन, सहायक सिटी प्लानर  महेंद्र अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र शर्मा, मदाखलत अधिकारी रवि कोरी, क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह एवं पुलिस, राजस्व एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।रहा।

 संयुक्त टीम ने घाटीगाँव ब्लॉक रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है

ग्वालियर में रेत सहित अन्य खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व, खनिज व पुलिस की संयुक्त टीम ने घाटीगाँव  ब्लॉक के ग्राम चैत के समीप रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की। 

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने चैत के समीप चार स्थानों पर डम्प रेत एवं रेत बनाने के लिये बनाई गईं 4 संरचनायें नष्ट कीं। इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

इस कार्रवाई में तहसीलदार विजय शर्मा, सहायक खनिज अधिकारी  रमाकांत तिवारी एवं थाना प्रभारी करहिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।