भोपाल/ ग्वालियर। एमपी पुलिस के लिए भर्ती की तैयारी में लगे बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है। बड़े इंतजार के बाद एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो निर्धारित अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। जो अभ्यथी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।
मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर मिला है। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में कुल 7500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि न केवल मध्य प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीईएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार इस अवधि में esb.mp.gov.in की वेबसाइट पर जाकर ऑन- लाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 15 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा। भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से आयोजित की जाएगी।
किसी भी राज्य के पात्र युवा कर सकते हैं आवेदन
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: 2025 में आरक्षको के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना चाहिए अर्थात वे किसी भी स्टेट से हों आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।है।
पात्रता और योग्यता; आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए, साथ ही अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10वीं या 12वीं परीक्षा (10+2 प्रणाली) पास की होना अनिवार्य है। लेकिन अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित है।
आयु सीमा में छूट की पात्रता केवल आरक्षित वर्ग को
29 सितंबर 2025 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।अधिकतम आयु सीमा सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
शारीरिक मापदंड (physical) ;-
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 79 सेमी (बिना फुलाए) और 84 सेमी (फुलाकर) होनी चाहिए।गोरखा, गढ़वाल, कुमाऊं, मराठा, एससी व एसटी अभ्यर्थियों को लंबाई में नियमानुसार छूट दी जाएगी। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी तय की गई है।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। लिखित परीक्षा (Written Test) में सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
