ग्वालियर। तकनीकी शिक्षा विभाग में बर्षों से संस्था स्तर पर कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन 12 माह एक मुश्त वेतन, वरिष्ठता व स्थायित्व की अपनी लंबित मांगो को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है।
पालीटेक्निक अतिथि विद्वान(व्याख्याता) संघ, मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव देवीदीन अहिरवार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पालीटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेजों में बर्षों से कार्यरत संस्था स्तर के अतिथि व्याख्याताओं को विभागीय आदेश 5.10.2023 व इससे संबंधित आदेशों में 11 माह प्रति दिवस की जगह प्रति कार्य दिवस मानदेय प्राचार्य द्वारा दिया जाता है। लेकिन उच्च शिक्षा अतिथि विद्वानों को मिल रहे 12 माह का मानदेय व मातृत्व अवकाश आदेश 5.10.2023 के अनुसार के लिए हम आज भी संघर्षरत है।
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 12 माह AICTE नियमानुसार एकमुश्त वेतनमान के लिए विभागीय प्रक्रिया विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव व आयुक्त महोदय द्वारा शुरू करायी गई है। जिसके लिए लगभग 1 बर्ष होने को है लेकिन आज दिनाँक तक अंतिम रूप नहीं दे पाई है।
अतः संस्था स्तर कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक ही परेशान है को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक प्रदर्शन कर लंबित विभागीय प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 5 September 2025 को संभाग स्तरीय सांकेतिक प्रदर्शन किया है , जिसमे ग्वालियर, डबरा, भिंड, मुरैना और पास के शासकीय पालीटेक्निक कॉलेजों के अतिथि व्याख्याताओ ने हिस्सा लिया।
