करिअर

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: जिले में साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता के लिये निकलेंगे साक्षरता रथ, साक्षरता परीक्षा 21 सितम्बर को आयोजित होगी

सार्वजनिक स्थलों पर ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक की मदद से रैली इत्यादि निकालकर असाक्षरों को शिक्षा के Shelf जागरूक किया जायेगा

ग्वालियर। जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। सभी विकासखंडों में इसके लिये प्रचार रथ भेजें, जिससे जरूरतमंद लोग इस कार्यक्रम के बारे में जानकर इसका लाभ उठा सकें। 

जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी अनुपमा सुनेजा जैन ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता के लिये जिले के भितरवार, डबरा, घाटीगांव, मुरार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में साक्षरता रथ चलाए जायेंगे। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर स्थित रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। 

इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक की मदद से रैली इत्यादि निकालकर असाक्षरों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा। अभियान के तहत असाक्षरों को पंजीकृत भी किया गया है। उन्होंने बताया कि साक्षरता परीक्षा 21 सितम्बर को आयोजित होगी।