करिअर

गुरू-शिष्य परंपरा से ध्रुपद सीखने का सुनहरा अवसर; जिले के ध्रुपद केन्द्रों में प्रशिक्षण के लिये 30 सितम्बर तक आवेदन मांगे

शासन के संस्कृति विभाग से संबद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी ने ग्वालियर एवं बेहट में संचालित ध्रुपद केन्द्रों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं

ग्वालियर। गुरू-शिष्य परंपरा से शास्त्रीय संगीत की पहली विधा ध्रुपद सीखने का ग्वालियर जिले के विद्यार्थियों के लिये सुनहरा अवसर है। राज्य शासन के संस्कृति विभाग से संबद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा व ग्वालियर एवं बेहट में संचालित ध्रुपद केन्द्रों में प्रशिक्षण के लिये आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 

ध्रुपद गुरू अभिजीत सुखदाणे ने बताया कि ग्वालियर में रामाजी का पुरा स्थित हस्सू-हद्दू खाँ सभागार में संचालित ध्रुपद केन्द्र में 30 सितम्बर तक आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। साथ ही ईमेल एड्रेस dhrupadexponent

">