ग्वालियर। संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में भितरवार की बेटी दिव्यांशी अग्रवाल ने 249 वी रैंक लाकर प्रथम प्रयास में ही भारतीय राजस्व सेवा IRS में चयनित होकर सफलता प्राप्त की है।
दिव्यांशी के पिता की किराने का व्यवसाय है और उनका सपना था की उनकी बेटी प्रशासनिक अधिकारी बने। दिव्यांशी अग्रवाल ने अपनी स्वयं कीं मेहनत और लगन से पिता के सपनों को पूरा किया है। बुधवार को ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी के मुख्य आतिथ्य में दिव्याँशी और उनके परिवार के लिए सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में दिव्यांशी ने कहा संघ लोकसेवा आयोग एवं अन्य परिक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मेरा यही संदेश है कि सही दिशा में पूरी मेहनत से किया गया प्रयास और परिवार का साथ हमे अंततः सफल बनाएगा।बनाएगा।
