ग्वालियर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर में सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 27 अगस्त तक कर दिया गया है । पहले इसके लिये 13 अगस्त की तिथि निर्धारित थी।
इस परीक्षा के लिए ग्वालियर जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के ऐसे विद्यार्थी जो सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्यनरत हैं एवं जिनका जन्म 01-05-2014 से 31-07-2016 के मध्य है, वे आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
