भोपाल। बुधवार को आज राजधानी में मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के आमंत्रण पर भोपाल में शिष्टाचार भेंट की।
राजधानी में शिष्टाचार भेंट की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर सुबह के नाश्ते के साथ हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा की कार्यवाही का सजीव अवलोकन करवाया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लगभग 30 मिनट की महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें ग्वालियर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को शीघ्र ग्वालियर में चैंबर पधारने का आमंत्रण भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी भेंट कर उन्हें भी चैंबर पधारने का आमंत्रण दिया।
अंत में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधिमंडल को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया गया, जहाँ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में स्नेहपूर्ण भोज का आयोजन हुआ। यह भेंटवार्ता ग्वालियर के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।है।
