करिअर

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 14 अगस्त अंतिम तिथि

डिप्लोमा कोर्स में रिक्त कुछ सीटों पर संस्था स्तर की काउंसलिंग सीएलसी प्रक्रिया जारी है, इन ब्रांचों में उत्तीर्ण छात्राओं को शतप्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी

ग्वालियर। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पड़ाव, ग्वालियर में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त कुछ सीटों पर संस्था स्तर की काउंसलिंग सीएलसी प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 14 अगस्त 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।

प्राचार्य शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय ग्वालियर डॉ. एए सिद्दीकी ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित ब्रांच मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कम्प्यूटर साइंस, आईटी, टेक्सटाईल डिजाईन, ब्यूटी कल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन एवं आर्किटेक्चर एण्ड इंटीरियर डिजाईन में कक्षा 10वी एवं 12वी उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। उक्त ब्रांचों में उत्तीर्ण छात्राओं को शतप्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 9098406231, 7987692644, 8518034030, 9893075093, 7470413551, 9617288703 एवं 8602347200 पर सम्पर्क कर सकते हैं।