राजनीति

CM यादव ट्रांजिट विजिट पर आये; एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत , प्रशासनिक अधिकारियों ने की CM की अगवानी

CM मोहन यादव के साथ विस अध्यक्ष तोमर और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह भी हेलीकॉप्टर से मुरैना के लिए रवाना हुए

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर शनिवार को ग्वालियर आये। मुख्यमंत्री के ग्वालियर विमानतल आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 19 अप्रैल को राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारे। कुछ समय रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर से मुरैना जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए।

विमानतल पर विधान सभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर, संसाद भारत सिंह कुशवाहा,  पूर्व मंत्री  रामनिवास रावत , भाजपा जिला अध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, नगर निगम सभापति  मनोज तोमर सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। 

इस मौके पर संभाग आयुक्त  मनोज खत्री, आईजी ग्वालियर  अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, ssp धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।थे।