ग्वालियर शहर में जल शोधन संयंत्र 160 एमएलडी जलालपुर से मुरार को जाने वाली 500 एमएम व्यास की सीआई पम्पिंग मेन पाइप लाइन 'वीर अहीर गेट' के पास पाइप बस्ट होने के कारण मुरार के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई होने वाला जल प्रदाय 10 जून को प्रभावित रहेगा। लोगों ऐसी भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
ग्वालियर नगर निगम के PHE विभाग में कार्यपालन यंत्री हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शोधन संयंत्र 160 एमएलडी जलालपुर से मुरार को जाने वाली 500 एमएम व्यास की सी आई पम्पिंग मेन पाइप लाइन 'वीर अहीर गेट' के पास पाईप बस्ट होने के कारण मुरार पम्पिंग बंद कर सधारण कार्य जारी है। इस कारण मुरार, मीरानगर, रिसाला बाजार टंकी आज पूरी ना भर पाने से इन टंकियों से 10 जून 2026 को सुबह होने वाला जल प्रदाय पूरी तरह से प्रभावित रहेगा।
कार्य में लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारी संबल एवं अवैध वसूली करने पर मदाखलत ड्राइवर को नोटिस, वसूली का अहम किरदार है ड्राइवर
ग्वालियर नगर निगम केकार्य में लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारी 'संबल' अंकुर तोमर एवं ठैले वालों से अवैध वसूली करने पर मदाखलत अमले के चालक उपेन्द्र सिंह भदोरिया को निगमायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नगर नगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नोडल अधिकारी संबल अंकुर तोमर द्वारा मई एवं जून माह में अनुग्रह लंबित आवेदन एवं संबल पंजीयन के आवेदन का निराकरण करने में लापरवाही बरती गई। जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसके साथ ही निगमायुक्त को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है कि मदाखलत चालक उपेन्द्र सिंह भदौरिया विनियमित कर्मचारी द्वारा हाथठेला वालों से अवैध वसूली की जाती है। जिसको लेकर मदाखलत चालक भदौरिया को नोटिस जारी किया गया है।
