स्पोर्ट्स

स्व.देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति नार्थ जोन इंटर डिस्ट्रिक फुटबॉल टूर्नामेंट का ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

टूर्नामेंट में 25 अक्टूबर को दो मैच होंगे, पहला मुकाबला नर्मदापुरम एवं श्योपुर के बीच दोपहर 01 बजे से और दूसरा मैच ग्वालियर एवं सीहोर के बीच 3 बजे से होगा

ग्वालियर। डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा मप्र फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व.देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति नॉर्थ जोन इंटर डिस्ट्रिक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ जेसी मिल फुटबॉल ग्राउण्ड पर शुक्रवार को हुआ। पहले दिन   जिला भोपाल और जिला मुरैना के मध्य मैच खेला गया। टूर्नामेंट के पहले कड़े मुकाबले में दोनों टीम बराबर पर रही और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। नॉर्थ जोन इंटर डिस्ट्रिक फुटबॉल टूर्नामेंट में कल 25 अक्टूबर के दो मैच होंगे, जिसमें पहला मुकाबला नर्मदापुरम एवं श्योपुर के बीच दोपहर 01:00 बजे से खेला जायेगा। इसी प्रकार इस दिन का दूसरा मैचग्वामैचग्वालियरलियर एवं सीहोर के बीच खेला जायेगा।

इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर  ने उद्बोधन के समय  भावुक होकर नम आँखों से मंच से सबको प्रणाम कर अपना स्थान ग्रहण किया और वे आगे कुछ बोल ही नहीं पाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्वालियर महानगर के अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति मनोज तोमर,चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, अरविन्द राय सहित मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद एवं वरिष्ठजन बतौर अतिथि उपस्थित रहें। 

 शुभारम्भ कार्यक्रम का स्वागत भाषण टूर्नामेंट संरक्षक नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने दिया।  साथ ही खेल प्रतिवेदन जिला फुटबॉल संघ ग्वालियर के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने दिया।  कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति अध्यक्ष रामअवतार सिंह बैस ने किया तो आभार प्रदर्शन जिला फुटबॉल संघ के चीफ कोच विनय कदम ने किया । 

कल 25 अक्टूबर को होने वाले मैच 

1. नर्मदापुरम और श्योपुर के बीच मैच दोपहर 01:00 बजे से खेला जायेगा।

2. शनिवार को दूसरा मुकाबला ग्वालियर एवं सीहोर के बीच

 दोपहर 03:00 बजे से।होगा।