ग्वालियर। शनिवार की शाम ग्वालियर के जीआर मेडिकल कॉलेज के MBBS सेकंड ईयर के दो छात्र शनिवार शाम तिघरा डैम में डूब गए थे। तिघरा जलाशय में मेडिकल कॉलेज के दो स्टूडेंट के डूबने की दुःखद घटना शनिवार देर रात तक सामने आई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर डेम में छात्रों को खोजने का तेजी से ऑपरेशन शुरू करवाया गया। एक छात्र गोपाल का शव शनिवार रात को ही मिल गया था, लेकिन दूसरे छात्र आयुष के शव की खोज में सर्च ऑपरेशन रविवार तक चला और दोपहर बाद बॉडी मिली। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टूडेंट डैम के प्रतिबंधित और गहरे पानी वाले क्षेत्र में पिकनिक मना रहे थे, इसी दौरान डैम में नहाते समय संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने के कारण दोनों दोस्त करीब 40-50 फीट गहरे पानी में समा गए थे। प्रशासन और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव रविवार की दोपहर बाद बरामद कर लिए गए हैं।
शनिवार की देर शाम तिघरा जलाशय में मेडिकल छात्रों के डूबने की घटना की सूचना मिलते पर प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे, साथ ही डेम में छात्रों को खोजने का तेजी के साथ ऑपरेशन शुरू किया गया।
प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से जलाशय में दोनों छात्रों की तलाश के लिए सघन खोज अभियान चलाया गया। बाद में डूबने वाले छात्रों की पहचान आयुष श्रीवास्तव एवं गोपाल अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र बताए गए हैं।
सर्च ऑपरेशन में जिला प्रशासन द्वारा बचाव एवं खोज कार्य में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए थे । मेडिकल छात्र गोपाल अग्रवाल का शव शनिवार की रात में ही मिल गया था और देर रात तक दूसरे छात्र की तलाश जारी थी। इस दौरान प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी तथा खोज अभियान को युद्धस्तर पर रविवार की दोपहर तक लगातार संचालित किया तब कहीं दोपहर बाद दूसरे शव की तलाश पूर्ण हुई है।
