ग्वालियर। कैरियर काउंसलिंग योजना के तहत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को व्यावसायिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही स्कूली बच्चों को प्रतियोगी परिक्षाओं, प्रवेश परिक्षाओं, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों व प्रोफेशनल कोर्स, रोजगार एवं स्वरोजगार की जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। इस सिलसिले में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा यह मार्गदर्शन देने के इच्छुक विषय विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक (काउन्सलर्स) से 24 जून 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र रेडीमेड गारमेंट पार्क गदाईपुरा स्थित जिला रोजगार कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
उप संचालक रोजगार पवन कुमार भिमटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनौवैज्ञानिक के लिये अनिवार्य योग्यता एमए (मनौवैज्ञानिक) या पीजी डिप्लोमा साथ ही कैरियर काउन्सलिग का अनुभव आवश्यक है। विषय विशेषज्ञ के लिये डिग्री डिप्लोमा के साथ एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं या स्वरोजगार के क्षेत्र में अनुभव हो। चयन का आधार शैक्षणिक योग्यता के 75 अंक एवं अनुभव के 25 अंक रखा गया है। एक वर्ष के अनुभव को 2.5 अंक प्रदाय किये जायेगे। आवेदको का चयन मैरिट के आधार पर किया जायेगा।
जिले में उपलब्ध मनोवैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञो द्वारा विद्यार्थियों की काउंसलिग के लिये स्कूलो का दौरा किया जाएगा। प्रत्येक मनोवैज्ञानिक व विषय विशेषज्ञ को 1000 रुपए प्रति दिन के मान से मानदेय दिया जायेगा। काउंसलिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके, इसके लिये प्रति दिन न्यूनतम 2 एवं अधिकतम 4 हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल कवर किये जाने है।
उप संचालक रोजगार ने स्पष्ट किया है कि यह किसी प्रकार का जॉब नही है, इसमें आवश्यकतानुसार एक वर्ष के लिए प्रति काउंसलिंग के लिए एक हजार रुपए के आधार पर विषय विशेषज्ञों को आंमन्त्रित किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।है।
