
ग्वालियर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन संघर्षरत रहे महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर ग्वालियर में विशाल रैली का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली फूलबाग मैदान से गोल पहाड़िया तक आयोजित की गई। रैली में पार्षद अरूण कुशवाह, जिला अध्यक्ष कुशवाह समाज महेश कुशवाह सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जन शामिल हुए।
महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर प्रभारी मंत्री सिलावट ने पुष्पांजलि अर्पित की,
नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन संघर्षरत रहे महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने गोल पहाड़िया स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।किया।