
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी विमान द्वारा दोपहर लगभग 2:00 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। वायुसेना विमानतल से प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान किया।
वायुसेना विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर व महापौर डॉ. शोभा सिकरवार , जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश जाटव ,राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा , कलेक्टर रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र , जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, माया सिंह व इमरती देवी , पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत , पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता तथा सर्वश्री महेन्द्र सिंह यादव, लोकेन्द्र पाराशर, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, कौशल शर्मा, सुमन शर्मा व दीपक शर्मा भी पीएम मोदी की अगवानी व स्वागत के लिए वायुसेना विमानतल पर पहुँचे थे।