राजनीति

PM की "मन की बात" 122वां एपिसोड ; रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का 122वां एपिसोड आज रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा

भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर सुनेंगे "मन की बात" कार्यक्रम, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा भोपाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद बालाघाट में सुनेंगे मन की बात

भोपाल।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम का रविवार को 122वां एपिसोड प्रसारित होगा। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री देशवासियों को समसामयिक विषयों की जानकारी देते हैं और मूल समस्याओं की ओर बेहद सामान्य तरीके से ध्यानाकर्षित कराते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम 25 मई रविवार को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे। 

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠
PM मोदी से "ऑपरेशन सिंदूर" पर चर्चा की उम्मीद...! 
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला मन की बात कार्यक्रम है। ऐसे में पीएम मोदी से ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की उम्मीद है।

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠
इधर भोपाल में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल जिले के मध्य विधानसभा के शाहपुरा मंडल के वार्ड क्र. 51 के बूथ क्र. 230 में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा गोविन्दपुरा विधानसभा के आनंद मंडल, बूथ क्र. 107 गुरूकृपा रेस्टोरेंट के सामने, विजय पाटिल कोचिंग क्लासेस, इंद्रपुरी में एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी बालाघाट जिले के बालाघाट विधानसभा के बूथ क्र.226 पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
इसी तरह प्रदेश के सभी बूथों पर केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

पीएम का रेडियो शो ; इतनी भाषाओं और बोलियों में प्रसारित होता है?

बता दें, पीएम का रेडियो शो 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी भी शामिल हैं। कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के विभिन्न स्टेशनों से की जाती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।
                                                                                       

 (इनपुट-IANS)

नई दिल्ली के जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित "मध्यांचल उत्सव" में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व विस अध्यक्ष तोमर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ नई दिल्ली में मध्‍यप्रदेश के अध्ययनरत युवाओं की मध्यांचल छात्र समिति द्वारा  जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यांचल उत्सव में शामिल होकर संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य भी मंचासीन रहे।