
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी ने शनिवार को ग्वालियर में नगर निगम के भाजपा पार्षदों की बैठक को संबोधित किया। उसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने जिला कोर कमेटी एवं प्रमुख पदाधिकारी बैठक को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्षद पार्टी का चेहरा है। आप लोगों के कार्य व व्यवहार से पार्टी की छवि जनता में बनती है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने हर समाज के उत्थान के साथ-साथ स्वावलंबन, सुशासन और महिला सशक्तिकरण को लेकर मिसाल पेश की थी। प्रदेशभर में कार्यकर्ता 21 से 31 मई तक होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करे।
पार्षद पार्टी का चेहरा, पार्टी की छवि को और निखारने का प्रयास करें ; डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पार्षद क्षेत्र में पार्टी का चेहरा हैं। आप लोगों के कार्य व व्यवहार से पार्टी की छवि जनता में बनती है। पार्टी की छवि को और निखारने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। पार्टी संगठन द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में आप लोगों की महती भूमिका रहती है। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती कार्यक्रम 21 से 31 मई तक आयोजित किए जा रहे हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षा, धर्म, आध्यात्म को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्हीं की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के लेकर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। पीएम के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण, आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: हितानंद
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कह भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। हम सभी कार्यकर्ता निरंतर सेवा बस्तियों में सेवा कार्यों को करते आ रहे हैं। सेवा कार्यों में सभी समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएं। देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम देश सहित प्रदेशभर में आयोजित हो रहे हैं। 21 मई से शुरू हुए कार्यक्रमों का समापन 31 मई को होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी जी भारत को परम वैभव पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो और पीएम द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जिन बातों का उल्लेख किया जाता है, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना भी सुनिश्चित करना है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी हब सबको सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सबको यह तय करना चाहिए कि मन की बात कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता पौधा लगाएं। अगली बार जब मन की बात कार्यक्रम को सुनने पहुंचे तो पिछली बार लगाए गए पौधे की स्थिति को देखें और रोपे गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित करें।
बैठकों के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, संभाग प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित जिला पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य व पार्षद उपस्थित रहे।रहे।