
ग्वालियर। मुरैना की जिला जेल में बीते रोज बंद कैदियों ने जेल प्रहरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरी भी हमले में घायल हैं।मारपीट करने के दौरान कैदियों के साथ-साथ दोनों प्रहरी भी चोटिल हैं।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिला जेल में दो कैदियों ने दो प्रहरियों के साथ में मारपीट कर दी। मारपीट करने के दौरान कैदियों के साथ-साथ दोनों प्रहरी भी चोटिल हो गए। मारपीट की यह घटना गुरुवार की है। जेल प्रहरी जयप्रकाश शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा और वीरेंद्र पुत्र ओखीराम कुशवाहा सहित दो बंदियों को भी चोटें आई हैं।
बताया जाता है कि जेल परिसर में घूम रहे 2 कैदियों को बैरिक में ले जाते समय यह पूरी घटना हुई है। जेल में बंद दो कैदियों ने मौका देखकर जेल प्रहरियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरी भी हमले में घायल हैं। घटना के बाद दोनों कैदियों को अलग-अलग बैरिक में शिफ्ट किया है। साथ ही दोनों घायल जेल प्रहरियों को अस्पताल लेकर जेल प्रशासन पहुंचा, जहाँ दोनों का उपचार जारी है। मामले में
जेल प्रबंधन ने दोनों कैदियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज मामला दर्ज कराया है।है।