ग्वालियर/ भोपाल। प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो गयी हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश में लगातार बारिश और तेज आंधी का दौर चल रहा है। बीते रोज बुधवार को प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम बदला है, जबकि गुरुवार को ग्वालियर, जबलपुर समेत 34 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश के अलर्ट के चलते ग्वालियर में दोपहर बाद अचनाक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने तक प्री-मानसून का असर ऐसा ही बना रहेगा। वही शुक्रवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
प्रदेश में आंधी-बारिश के बावजूद गर्मी का असर भी बना हुआ है। बुधवार को खजुराहो लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 43.1 डिग्री, जबलपुर में 40.5, भोपाल में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 39.5 डिग्री और इंदौर में 38.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
13 जून को ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
राजधानी के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
इन जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा
गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश के आसार है। यहां पर आंधी की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।है।
