टॉप न्यूज़

सैटेलाइट सर्वे और रॉयल्टी नियमों में विसंगतियों का है विरोध ; ग्वालियर चंबल संभाग के स्टोन क्रेशर संचालक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

शासन की नीतियों से खफा क्रेशर संचालकों की बैठक में लिया गया निर्णय, स्टोन क्रेशर संचालकों ने रॉयल्टी क्लीयरेंस की प्रक्रिया में भी सुधार की मांग की है

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग के स्टोन क्रेशर संचालकों ने कल गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। सैटेलाइट सर्वे और रॉयल्टी के नियमों में विसंगतियों के चलते मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्टोन क्रेशर संचालक  पहले से ही हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में अब ग्वालियर और आसपास के जिलों के क्रेशर संचालक कल से हड़ताल पर चले जाएंगे।

 क्रेशर संचालकों का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा सैटेलाइट सर्वे से भूमि का सीमांकन किया जा रहा है, जबकि पहले यह कार्य पटवारी द्वारा चैन सर्वे किया जाता था। दोनों ही सर्वे में अंतर आ रहा है। सैटेलाइट सर्वे में  खदान की वास्तविक स्थिति में अंतर आने के कारण पट्टेदारों के खिलाफ अवैध उत्खनन की प्रकरण बनाए जा रहे हैं। स्टोन क्रेशर संचालकों ने रॉयल्टी क्लीयरेंस की प्रक्रिया में भी सुधार की मांग की है। 

  एसोसिएशन का कहना है कि लोक निर्माण विभाग, एमपी आरडीसी  एवं अन्य सरकारी निर्माण विभाग सीधे कम मूल्य से रॉयल्टी की कटौती कर लेते हैं, जिससे सरकारी ठेकेदार खदानों से रॉयल्टी नहीं लेना चाहते। इस कारण उत्खनन पट्टेदार अवैध श्रेणी में आ जाते हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में जाने वाली गिट्टी पर ISTP (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास ) लगाया जाता है जिसके कारण मप्र की ETP  (रॉयल्टी ) की डेंसिटी (सामान क्यूबिक मीटर से टन की मात्रा  ) 1. 6 टन की जाए।  

उल्लेखनीय है कि है इन समस्याओं के समाधान न होने के कारण, प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, देवास, झाबुआ. अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, आगर, शाजापुर सहित कई जिलों में स्टोन क्रेशर ओनर्स एरवेसिएशन ने अनिश्चितकालीन उत्पादन एवं विक्रय पूर्व में ही बंद कर दिया है।

 इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए स्टोन क्रेशर  संचालकों की बुधवार को एक बैठक हुई जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।  

इस बैठक मे अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कंसाना,उपाध्यक्ष बच्चन सिंह यादव , उपाध्यक्ष मुन्ना जैन सचिव प्रतीक खंडेलवाल उप संरक्षक रामनिवास शर्मा सीनियर सदस्य आरसी जैन, अशोक सिंह यादव, रवि यादव, रिंकू परमार , शैलेंद्र सिंह यादव, अजय शर्मा यशराज भंसाली जी, मुकेश जैन , एवं मुरारी लाल शर्मा , हेमंत शर्मा , मुकेश बिंदल,  मनोज सिंगल, अंशुल गोयल, राजकुमार मंगल, अंकुर गुप्ता, प्रवेश शर्मा एवं अन्य क्रेशर संचालक उपस्थित रहे।रहे।