अपना शहर बॉलीवुड बिजनेस करिअर देश विदेश लाइफस्टाइल मैगजीन राजनीति स्पोर्ट्स टेक - ऑटो टॉप न्यूज़ वुमन

माँ के साथ शिक्षक की भी भूमिका निभाती हैं महिलाएँ : राज्य मंत्री गौर, डबरा में महिला शिक्षकों के प्रांतीय सम्मेलन का उदघाटन किया डबरा के शिव गार्डन में आयोजित हुए प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारीं महिला शिक्षकों ने

30 Sep, 2024 03:20 PM

ग्वालियर।  महिला अपने जीवन में दो महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाती है। एक शिक्षक के रूप में और एक माँ के रूप में। माँ के रूप में जहाँ वह अपने बच्चे का पालन पोषण करती है, वहीं बच्चों के पहले गुरू के रूप में प्रारंभिक शिक्षा और जीवन मूल्य सिखाने का काम भी करती है। इस प्रकार महिलाएँ दोनों रूपों में देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इस आशय के विचार प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने व्यक्त किए।  गौर रविवार को डबरा के शिव गार्डन में आयोजित हुए प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहीं थीं। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  गौर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर समय महिला शिक्षकों के साथ खड़ी है । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृतव में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।  

महिला शिक्षकों के प्रांतीय सम्मेलन के उदघाटन सत्र की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष  क्षत्रवीर सिंह राठौर ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री  इमरती देवी, नईदिल्ली से पधारीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सचिव एवं दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. गीता भट्ट एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  लोकेन्द्र पाराशर बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारीं महिला शिक्षकों ने भाग लिया। 

 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने कहा कि माँ अपने बच्चे के जीवन में शुरुआती शिक्षा, संस्कार और मूल्यों का संचार करती है। जीवन का हर पहलू चाहे वह नैतिक हो या व्यावहारिक, माँ का मार्गदर्शन बच्चे को आगे बढ़ने में मदद करता है। शिक्षित समाज के निर्माण में महिला शिक्षक बड़ा योगदान दे रही हैं। महिला शिक्षक बच्चों को ज्ञान, आत्मविश्वास और आदर्शों की ओर प्रेरित करतीं हैं। 

मंत्री गौर ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हर शिक्षक की भूमिका विकसित भारत के निर्माण में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। शिक्षक न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि वे देश की अगली पीढ़ी को नैतिकता, जिम्मेदारी और नेतृत्व का पाठ भी पढ़ाते हैं। उनके प्रयासों के बिना एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। 

पूर्व मंत्री  इमरती देवी ने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं ने अपनी क्षमता और दृढ़ संकल्प से साबित कर दिया है कि वे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। माँ से ही बच्चे अपनी पहली शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्य सीखते हैं। 

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. गीता भट्ट ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती वीरांगनाओं की धरती है। इस धरती पर रानी लक्ष्मीबाई, माता अहिल्याबाई होल्कर, अवंतीबाई लोधी व झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं की गाथाएँ इस धरती के कण-कण में समाईं हैं। इन सभी ने अपने वीरतापूर्ण कृत्यों से मध्यप्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया। 

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि गुरू अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। महिला शिक्षिका की भूमिका और भी अहम होती है। महिला शिक्षिकायें माँ की भूमिका के साथ-साथ समाज को शिक्षा का प्रकाश देने का काम भी करती हैं। 

आरंभ में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौर एवं अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही एक नन्ही-मुन्नी बालिका द्वारा भगवान श्रीगणेश की वंदना पर मनोहारी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन  अर्चना सगर द्वारा किया गया। 


खबरें और भी हैं...

“शक्ति अभिनंदन अभियान”:आंगनबाड़यों में मना शक्ति पूजन दिवस;स्कूलों में महिला सुरक्षा पर हुईं पेंटिंग प्रतियोगिताएँ महिला व बालिका सशक्तिकरण के लिए “शक्ति अभिनंदन अभियान” जारी, नवदुर्गा महोत्सव के पहले दिन कन्याओं का पूजन किया

वुमन | ग्वालियर | 04 Oct, 2024 01:54 PM

ग्वालियर में भी “शक्ति अभिनंदन अभियान” शुरू; पहले दिन शक्ति सदन में “महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण पर गाँधी जी के विचार” विषय पर संगोष्ठी हुई महात्मा गाँधी की जयंती से “शक्ति अभिनंदन अभियान” शुरू हो गया है, जो11 अक्टूबर तक चलेगा

वुमन | ग्वालियर | 02 Oct, 2024 11:46 PM

ग्वालियर में 70 वर्षीय वृद्ध महिला का सहारा बनी डबरा थाना क्षेत्र में रात्रि के समय भटक रही वृद्ध महिला को डायल-100 के जवानों ने "अपना घर" वृद्धाश्रम डबरा पहुँचाया

वुमन | ग्वालियर | 01 Oct, 2024 11:18 PM

माँ के साथ शिक्षक की भी भूमिका निभाती हैं महिलाएँ : राज्य मंत्री गौर, डबरा में महिला शिक्षकों के प्रांतीय सम्मेलन का उदघाटन किया डबरा के शिव गार्डन में आयोजित हुए प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारीं महिला शिक्षकों ने

वुमन | ग्वालियर | 30 Sep, 2024 03:20 PM

ग्वालियर की आशाएँ प्रदेश में अव्वल: मोबाइल अकादमी कोर्स कर स्वास्थ्य सेवा में अपग्रेड हुईं ग्वालियर की आशाएँ आशा कार्यक्रम में ग्वालियर जिला हमेशा ही आग्रणी रहा है, मोबाइल अकादमी कोर्स, फोन के माध्यम से कभी भी कहीं भी एक साथ हजारों आशाओं को प्रशिक्षित कर सकता है

वुमन | ग्वालियर | 29 Sep, 2024 01:00 AM

राष्ट्रीय पोषण माह : वीआरएस कॉलेज मुरार में लगा पोषण मेला;पोषण पर लगी प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता भी हुई, विजयाराजे सिंधिया कॉलेज मुरार की छात्राओं एवं क्षेत्रीय महिलाओं को पोषण आहार के प्रति जागरूक किया, राष्ट्रीय पोषण माह में जिले में जागरूकता गतिविधियाँ जारी

वुमन | ग्वालियर | 26 Sep, 2024 01:22 PM

ग्वालियर जिले की 3 लाख 12 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में CM डॉ. यादव ने पहुँचाई लगभग 38.46 करोड़ से अधिक धनराशि CM ने बीना से सिंगल क्लिक के जरिए पहुँचाई धनराशि, ऊर्ज मंत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए

वुमन | ग्वालियर | 09 Sep, 2024 06:48 PM

ममता बनर्जी के राज में महिला सुरक्षित नहीं, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग: अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस केस में क्या छिपा रही है ; महिला मोर्चा भोपाल में महिला मोर्चा ने चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ निकाला मौन कैंडल मार्च*

वुमन | भोपाल | 17 Aug, 2024 12:33 PM

दर्शन करने गई महिला की पानी में डूबने से मौत, एक किमी दूर मिला शव, वैशाली नदी के तेज बहाव में फिसला पैर हादसा बेहट सर्किल के हस्तिनापुर क्षेत्र के सिरसौद गांव में हुआ, महिला रोज ही नदी पार करके मन्दिर में दर्शन करने जाती थी

वुमन | ग्वालियर | 08 Jul, 2024 10:42 PM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बरई में आयोजित कार्यक्रम में सुपोषण सखियों का सम्मान किया, महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं महिला एवं बाल विकास विभाग और ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज की टीम द्वारा सभी सखियों के दाँतों की नि:शुल्क जांच की गई

वुमन | ग्वालियर | 09 Mar, 2024 02:55 PM

Ladli Behna Yojna: सरकार ने बहनों के लिए बदला नियम, त्योहारी महीने फ़ाग में इस बार इंतजार नहीं, आज ही आएगी लाड़ली बहना की 10वीं किस्त, प्रदेश की मोहन सरकार का त्योहारी महीने में लाड़ली बहनों को तोहफा; योजना की 10वीं किस्त आज ही जारी की जाएगी, इससे पहले यह 10 तारीख को आती थी

वुमन | भोपाल | 01 Mar, 2024 01:58 PM

सायबर क्राइम विंग ने व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार पिछोर शिवपुरी निवासी आरोपी घटना के बाद से फरार था और गोवा में कही फरारी काट रहा था,आरोपी जैसे ही अपने घर आया आरोपी को सायबर टीम ने हिरासत में ले लिया

वुमन | ग्वालियर | 23 Feb, 2024 02:15 PM

‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत कार्यवाही; बेहटा चौकी पुलिस द्वारा लापता नाबालिग बालिका को बिजौली रोड से सकुशल किया दस्तयाब आज गुरुवार को सोनी बिजौली रोड से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

वुमन | ग्वालियर | 22 Feb, 2024 07:47 PM

महिला उद्यमियों को अनेक योजनाओं का लाभ दिलायेंगेः कैट , राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन में 100 से अधिक महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन झांसी में संपन्न हुआ, दो दिवसीय सम्मेलन में उत्पादों के स्टॉल में ग्वालियर की दो महिलाओं के उत्पाद बहुत पसंद किये गए

वुमन | ग्वालियर | 18 Dec, 2023 06:53 PM

कलचुरि कलार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन में 6 जोडे परिणय सूत्र में बंधे, कलचुरि दर्पण वैवाहिक पत्रिका का विमोचन भी किया 300 से ज्यादा युवक-युवतियों ने शादी के लिए दिया अपना परिचय, एलएनसीटी समूह की वाइस चेयरपर्सन ने मंगलसूत्र, पायल, बिछिया सप्रेम भेंट कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया

वुमन | भोपाल | 15 Dec, 2023 07:28 PM

'इंटेजिबल कल्चरल हैरिटेज सम्मान’; यूनेस्को ने गरबा नृत्य को सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया, भाजपा महिला मोर्चा ने गरबा को यूनेस्को इंटेजिबल कल्चरल हैरिटेज सम्मान मिलने पर मनाई खुशी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरबा का सम्मान देश की संपूर्ण मातृशक्ति के लिए गर्व की बात, भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशभर में किया गरबा नृत्य का आयोजन,

वुमन | भोपाल | 08 Dec, 2023 02:03 PM

छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए दो युवक, कमरे में बंधक बनाकर दो लड़कों ने किया गैंगरेप, सहेली से मिलकर लौट रही थी छात्रा छात्रा को पहचान वाले आरोपी युवक रास्ते में मिले, जबरन उसे अपने साथ ले गए और वारदात को अंजाम दिया, दोनों आरोपी अपने-अपने घरों से फरार हैं

वुमन | ग्वालियर | 28 Oct, 2023 02:24 PM

"गणेश महोत्सव"का रंगारंग आयोजन: फैंसी ड्रैस में मीरा तोमर, भजन में सरस्वती तोमर ने मारी बाजी, सरप्राइज गेम्स में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विविधतापूर्ण मनोरंजन किया पहली बार आयोजित फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता की यूनिक थीम में महिलाओं को हमारे हिंदू धर्म के पूजित देवी देवताओं का रूप धरके प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करना था

वुमन | ग्वालियर | 25 Sep, 2023 05:57 PM

मिसाल बनी प्रशिक्षु आईपीएस की विदाई : 25 बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और जिसने जितनी गिनती सुनाई उसको उतनी मिठाई मिली प्रशिक्षु आईपीएस विदिता डागर ने विदाई में दिखावे के खर्च को मना किया और उससे ज़्यादा रुपयों के आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग, रजिस्टर,कॉपी, टिफ़िन बॉक्स वितरित किए

वुमन | ग्वालियर | 09 Sep, 2023 07:24 PM

MP की ब्रांड एंबेसडर और रेसलर रानी राणा ने अपने ससुरालियों पर दर्ज कराई FIR, आरोप लगाकर कहा मेरा पति मुझे खेलने से रोकता है रानी ने ग्वालियर-चंबल अंचल का नाम रेसलिंग की दुनिया में रोशन किया है, वे कई नेशनल चैंपियनशिप में मप्र के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं

वुमन | ग्वालियर | 10 Aug, 2023 01:51 PM

रिश्ते फिर हुए शर्मसार: बदनाम करने की धमकी देकर देवर ने किया भाभी से बलात्कार, बोला अगर मुंह खोला तो बदनाम कर देगा वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को घटना बताई तो वह उसे बदनाम कर देगा, घटना हजीरा क्षेत्र के शिवनगर यादव धर्मकांटे के पास की है

वुमन | ग्वालियर | 28 Jul, 2023 07:12 PM

बांद्रा-झांसी सुपरफास्ट ट्रेन में प्रसव: पीड़ित महिला यात्री को मिली तत्काल सहायता, दिया स्वस्थ पुत्र को जन्म स्लीपर कोच में मौजूद महिलाओं ने मिलकर सकुशल डिलीवरी करवाई और ट्रेन के पचोर स्टेशन पहुंचने के पहले महिला नें स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया, पचोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया

वुमन | भोपाल | 27 Jul, 2023 02:41 PM

दगाबाज दोस्त की करतूत ने किया शर्मसार : जिस दोस्त पर खुद से ज्यादा भरोसा किया, उसी ने दोस्त की पत्नि के साथ बलत्कार किया पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 450 वा. एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया

वुमन | शिवपुरी | 27 Jul, 2023 01:38 PM

देसी गौमाता के रक्षण-पोषण को प्रेरित किया ; लाल टिपारा की आदर्श गौशाला प्रशिक्षण केंद्र के रूप में स्थापित हो रही है यह ट्रेनिंग प्रकल्प एनडीडीबी और एनआरएलएम के समन्वय से सम्पन्न करवाया, ऐसे प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रम आदर्श गौशाला में समय-समय पर चलते रहते हैं

वुमन | ग्वालियर | 10 Jun, 2023 03:59 PM

मशरूम उत्पादन कर रहीं दीदियों के बीच पहुँचे सांसद शेजवलकर ने कहा- आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के लिये हर संभव मदद दिलायेंगे ग्राम पंचायत सिरोली के ग्राम विजयगढ़ में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 9 स्व-सहायता समूहों की 60 दीदियाँ सफलतापूर्वक मशरूम उत्पादन कर अच्छी खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं

वुमन | शिवपुरी | 27 May, 2023 12:49 PM

शिवपुरी में KYC बनाने की बात पर महिला और परिजनों की पिटाई, पंचायत सचिव पर आरोप शिवपुरी में केवायसी करने को लेकर महिला और उसके परिजनों की पिटाई कर दी गई. परिजनों ने पंचायत सचिव पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है, वहीं पंचायत सचिव ने महिला और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है

वुमन | शिवपुरी | 05 Apr, 2023 12:23 PM

अपना शहर