अपना शहर बॉलीवुड बिजनेस करिअर देश विदेश लाइफस्टाइल मैगजीन राजनीति स्पोर्ट्स टेक - ऑटो टॉप न्यूज़ वुमन

डॉ.राकेश पाठक की किताब 'सिंधिया और 1857' का विमोचन 29 अक्टूबर को भोपाल के होटल पलाश में होगा, इससे पूर्व उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं विमोचन समारोह के डॉ राम पुनियानी प्रतिष्ठित इतिहासकार मुख्य अतिथि होंगे, पुस्तक सेतु प्रकाशन समूह से प्रकाशित हो रही है,

25 Oct, 2023 07:38 PM

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार,कवि और लेखक डॉ.राकेश पाठक की पुस्तक सिंधिया और 1857 का विमोचन आगामी 29 अक्टूबर, रविवार, शाम साढ़े चार बजे होटल पलाश में होगा। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. राम पुनियानी होंगे और अध्यक्षता
श्री विजयदत्त श्रीधर (पद्मश्री से विभूषित मूर्धन्य संपादक) करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंदवर्धन सिंह (प्रधान संपादक, द पब्लिक इंडिया न्यूज चैनल),अशोक कुमार पांडे (प्रसिद्ध इतिहासविद), शीबा असलम फहमी (प्रतिष्ठित पत्रकार) और सरदार दया सिंह (अध्यक्ष आल इंडिया पीस मिशन) उपस्थित रहेंगे। पुस्तक सेतु प्रकाशन समूह से प्रकाशित हो रही है।

इससे पूर्व डॉ. पाठक की तीन पुस्तकें काली चिड़ियों के देश में (यूरोप का यात्रा वृतांत), बसंत के पहले दिन से पहले (कविता संग्रह) और मप्र की स्वातंत्रोत्तर हिंदी पत्रकारिता का इतिहास (शोध पुस्तक) प्रकाशित हो चुकी हैं।


खबरें और भी हैं...

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की वेबसाइट पर 550 प्राचीन पुस्तकें, लोक शिक्षण संचालनालय एवं महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के मध्य अनुबंध किया है सबके लिये शिक्षा योजना में चिन्हित प्रदेश के 52 जिलों के चयनित 9 जिलों के सरकारी स्कूल में संस्कृत की कक्षाएँ प्रारंभ की जा चुकी है

मैगजीन | ग्वालियर | 16 Feb, 2024 06:08 PM

डॉ.राकेश पाठक की किताब 'सिंधिया और 1857' का विमोचन 29 अक्टूबर को भोपाल के होटल पलाश में होगा, इससे पूर्व उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं विमोचन समारोह के डॉ राम पुनियानी प्रतिष्ठित इतिहासकार मुख्य अतिथि होंगे, पुस्तक सेतु प्रकाशन समूह से प्रकाशित हो रही है,

मैगजीन | भोपाल | 25 Oct, 2023 07:38 PM

अपना शहर