राजनीति

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वृहद कार्यशाला ; पिछड़ा वर्ग विरोधी रहे हैं कांग्रेस और उसके नेता: डॉ. के लक्ष्मण, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा-कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग के लोगों को सम्मान नहीं दिया

प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यशाला में वीडी शर्मा बोले - झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाली कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा- पीएम मोदी जी ने जातिगत जनगणना कराने का अहम फैसला लिया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायणसिंह कुशवाहा एवं प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को प्रदेष कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वृहद कार्यषाला को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग झूठ फैलाकर वातावरण बिगाड़ने का काम कर रहे हैं, वो इतने सालों में सिर्फ ज्ञान बांटते रहे, उन्होंने पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस जो इतने सालों में नहीं कर सकी, वो पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 सालों में कर दिखाया। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि पीएम मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का अहम फैसला किया है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की बड़ी आबादी होने के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया। प्रदेश सरकार की मंत्री व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर ने कहा कि पीएम मोदी जी पर पिछड़ा वर्ग समाज का अटूट विश्वास है।

 “60 सालों में पिछड़ा वर्ग  मंत्रालय नहीं बना सकी कांग्रेस”

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार 9 जून को अपना 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। 2014 में केंद्र में सरकार बनाने के बाद पीएम मोदी जी ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’’ के मंत्र के साथ आगे बढ़े। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किए।  मोदी जी जिन चार जातियों गरीब, युवा, महिला और किसान की बात करते हैं, उनके कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए। चाहे महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण हो या फिर पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए नीट- में आरक्षण, पीएससी, यूपीएससी की कोचिंग हो या फिर विदेश में पढ़ाई की व्यवस्था हो, भाजपा की सरकार ने ऐसे अनेक कदम उठाए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने देश पर करीब 60 सालों तक शासन किया, लेकिन झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने, गुमराह करने और ज्ञान बांटने के अलावा कुछ नहीं किया। पिछड़ा वर्ग आयोग कहीं अधिकार संपन्न न हो जाए, इस डर से कांग्रेस ने आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। काका कालेलकर समिति की रिपोर्ट को बरसों तक ठंडे बस्ते में डाले रखा। कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न दिए जाने की राह में रोड़े अटकाए और कदम-कदम पर उनका अपमान किया। प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने हाईकोर्ट में ठीक से पक्ष न रखकर ओबीसी आरक्षण के मामले को उलझा दिया। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग को लेकर भाजपा की सोच क्या है, इसका अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि सुश्री उमा भारती से लेकर स्व. बाबूलाल गौर,  शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, यह सभी पिछड़ा वर्ग से आते हैं। 

कांग्रेस सरकार ने ही बंद की थी जातिगत जनगणन: के लक्ष्मण

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 वर्षों में देश और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वो कांग्रेस की सरकारों ने कई दशकों में भी नहीं किए। उन्होंने जातिगत जनगणना का जो निर्णय लिया है, वो एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस के लोग आज ये दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय राहुल गांधी के दबाव में लिया है। मैं राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने यह पूछना चाहता हूं कि देश में 60 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं और नेहरू-गांधी परिवार के तीन-तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे। उस समय राहुल जातिगत जनगणना की मांग क्यों नहीं की? आज जब वो विपक्ष में हैं तो लोगों के गुमराह करने और वोटों की राजनीति के लिए जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से देश में जातिगत जनगणना होती रही, लेकिन देश के स्वतंत्र होने पर पहले पीएम पं. नेहरू ने सेंट्रल सेंशस एक्ट के माध्यम से जातिगत जनगणना बंद कर दी। पं. नेहरू ने काका कालेलकर समिति की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ओबीसी कमीशन नहीं बनाया। आगे चलकर स्व. मोरारजी देसाई की सरकार ने मंडल कमीशन का गठन किया। बाद में इंदिरा गांधी की सरकार ने उस पर चुप्पी साधे रखी और वीपी सिंह की सरकार ने उसे लागू किया। 1961 में पं. नेहरू ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर आरक्षण को आर्थिक आधार पर किए जाने की बात कही थी। डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय भाजपा ने जातिगत जनगणना की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की बात से भाजपा कभी पीछे नहीं हटी। 2014 में मोदी सरकार बनने पर तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथसिंह ने कहा था कि हम जातियों को जोड़कर जनगणना करेंगे, लेकिन कोविड संकट के कारण यह संभव नहीं हो सका। 

जातिगत जनगणना को लेकर कुछ लोग गुमराह कर सकते हैं:  हितानंद 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का अहम फैसला किया है। कांग्रेस सिर्फ इस पर राजनीति करती आ रही है और हो सकता है कि आने वाले समय में कुछ दल इसको लेकर और राजनीति करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश करें। डॉ.बाबा साहब  को भाजपा समर्थित सरकार के दौरान भारत रत्न दिया गया। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। आज पीएम मोदी ने अनेक योजनाओं के माध्यम से पिछड़ा वर्ग और गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है।  उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा को बूथ और मंडल स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को ताकत देने का काम करना है। 

कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग के लोगों को सम्मान नहीं दिया; कुशवाह

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षो में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले कुछ सालों में देश तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। आजादी के बाद सबसे ज्यादा सरकारों में रहने वाली कांग्रेस ने जनता के हितों के लिए कोई कार्य नही किया। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज की जनसंख्या काफी होने के बाद भी कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं बनाया। भाजपा ने मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायक सहित जनप्रतिनिधि बनाकर समाज के उत्थान का कार्य किया है। मोर्चा कार्यकताओं ने हमेशा पूरी निष्ठा से पार्टी के हर कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। पार्टी संगठन द्वारा पीएम मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने के लिए मोर्चे को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे योजनाबद्ध कार्यक्रम बनाकर पूरी निष्ठानिष्ठा के साथ  कराया जाएगा। 

देश का पिछड़ा वर्ग पीएम मोदी जी के साथ है: कृष्णा गौर

मध्यप्रदेश शासन की मंत्री और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर ने कहा कि पीएम मोदी जी के साथ पिछड़ा वर्ग समाज अटूट विश्वास के साथ खड़ा है, क्योकिं मोदी जी ने ओबीसी वर्ग का जीवन बदलने के साथ-साथ उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं में उज्जवला योजना हो या आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाएं सबसे ज्यादा लाभ ओबीसी वर्ग को मिल रहा है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कई योजनाओं के माध्यम से ओबीसी वर्ग का जीवन बदलने का कार्य कर रहे हैं। छात्रों को हॉस्टल में भोजन की सुविधा नहीं रहती थी, लेकिन अब हॉस्टल में मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जा रही है। छात्रों को छात्रवृत्ति सहित विदेशों में पढ़ने भेजा जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी वर्ग को बांटकर अपना वोट बैंक बनाने के साथ छलावा किया है।

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  संतोष राठौर ने किया एवं आभार प्रदेश उपाध्यक्ष  सुरेश सोनी ने व्यक्त किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा, नारायण सिंह पंवार, दिलीप जायसवाल,  नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद  गणेश सिंह, प्रदेश महामंत्री  रणवीर सिंह रावत, वरिष्ठ नेता डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, महापौर मालती राय, खण्डवा महापौर  अमृता यादव, विधायक प्रहलाद लोधी, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी चंदूलाल साहू, प्रदेश महामंत्री  संजय राय एवं संजीव सोनी मंचासीन रहे।रहे।