अपना शहर बॉलीवुड बिजनेस करिअर देश विदेश लाइफस्टाइल मैगजीन राजनीति स्पोर्ट्स टेक - ऑटो टॉप न्यूज़ वुमन

इतिहास, विरासत और उद्योग का संगम बनी ग्वालियर की इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव: ग्वालियर आरआईसी में प्राप्त हुए 8 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव 35 हजार रोजगार के नवीन अवसर होंगे सृजित: ग्वालियर-चम्बल संभाग में 8 इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर प्रारंभ: CMयादव ने हर नागरिक के दिल में जगह बनाई;केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

29 Aug, 2024 01:31 PM

भिंड, शाजापुर, धार, नीमच, पांढुर्णा जिलो में 1586 करोड़ की 47 इकाइयों का शुभारंभ, ग्वालियर में खुलेगा बड़ा निजी चिकित्सालय

ग्वालियर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल नीतियों और वातावरण के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी स्वागत व अभिनंदन का भाव रहेगा। प्रदेश में सकारात्मक सोच के साथ औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। ग्वालियर आरआईसी में 8 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 35 हजार से अधिक रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर 1586 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश में 47 नई औद्योगिक इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन और लोकार्पण किया। 

ग्वालियर में हुई यह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विरासत, इतिहास और उद्योग की थीम पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल कॉन्क्लेव मात्र कहने के लिये रीजनल हैं, हकीकत में यह कॉन्क्लेव राज्य स्तरीय है। इन औद्योगिक इकाइयों के प्रांरभ होने से स्पंदन पूरे प्रदेश में होना है। मंच पर 5 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल जिले के 8 जिला स्तरीय इंडस्ट्री फेसिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। ये केन्द्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना और अशोकनगर में आज से ही प्रांरभ हो गए हैं। कॉन्क्लेव में मेक्सिको, जाम्बिया के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में निजी क्षेत्र में बड़ा चिकित्सालय भी खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव के आयोजन के पीछे यह भाव भी है कि उद्योगपति प्रदेश की विशेषताओं को आकर स्वयं देखें और मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना का निर्णय लें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य अतिथियों के साथ इस वर्ष की तृतीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का ग्वालियर में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के उद्योग विकास की संभावनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुकूलता से उद्यमशीलता का विकास और तीव्र गति से संभव है। उद्योग और निवेश की दृष्टि से ग्वालियर प्रमुख केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को मुआवजा राशि दिलवाने का कार्य किया गया है। यह कार्य अनेक वर्ष से लंबित था। रुग्ण औद्योगिक इकाइयों की समस्याएं भी हल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ऐसे अन्य मामलों के लिए जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। जे.सी. मिल ग्वालियर की समस्या भी हुकुमचंद मिल की तर्ज पर हल की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सुशासन कर्म और धर्म के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर चिकित्सा और हेल्थ सेक्टर में ग्वालियर में एक निजी क्षेत्र का बड़ा अस्पताल प्रारंभ करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में 4 नये औद्योगिक पार्क खोले जाने की घोषणा की। इसमें गुना के चेनपुरा में 333 हेक्टेयर, ग्वालियर जिले के मोहना में 210 हेक्टेयर, मुरैना के मवई में 210 हेक्टेयर और शिवपुरी के गुरावल में 30.64 हेक्टेयर में औद्योगिक पार्क विकसित किये जायेंगे। साथ ही मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र सीतापुर में पुलिस चौकी और औद्योगिक क्षेत्र बामोर में फायर स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में उद्योग की अलख जगाने का कार्य किया है; सिंधिया

केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में उद्योग की अलख जगाने का कार्य किया है। इस अंचल के प्रत्येक नागरिक के दिल में उन्होंने स्थान बना लिया है। ग्वालियर अंचल में अधोसंरचना और निवेश की शुरुआत वर्षों पहले की गई। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की क्षमताओं के अनुकूल प्रदेश को राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य किया है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की पहल करने वाले वे पहले मुख्यमंत्री हैं। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में 6 माह की अवधि में एक लाख 84 हजार करोड़ रूपए का निवेश आना सामान्य बात नहीं है। निश्चित ही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की तस्वीर नए-नए उद्योगों के आने से बदल जाएगी। सिंधिया ने विभिन्न सेक्टर में उद्योगों के विकास की संभावना पर भी प्रकाश डाला।

10 वर्ष में भारत की साख में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है; विस अध्यक्ष तोमर 

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्ष में भारत की साख में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। विकास में समग्रता को अपनाया गया है। भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है, अब तीसरी अर्थव्यवस्था बने इस संकल्प से कार्य हो रहा है। विधाससभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि ग्वालियर की पावन धरा पर इस कॉन्क्लेव का आयोजन महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में संतुलित और समग्र विकास के लिए प्राण-पण से जुटे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी क्षेत्रों में कार्य आवश्यक होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गांव, गरीब, नारी, किसान सभी की चिंता कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उद्योग और व्यवसाय के विकास के लिए भी चिंतित हैं। मध्यप्रदेश सरकार रोजगार और अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने की चुनौती को स्वीकार कर निरंतर कर रही है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगीकरण के लक्ष्य से कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। प्रत्येक जिले में युवाओं को उद्यमी बनाया जा रहा है। वर्तमान में पारदर्शी प्रक्रिया लागू की गई है। मध्यप्रदेश उद्योगों को सर्वाधिक अनुदान देने वाला प्रदेश है। प्रदेश में लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

उद्योगपतियों ने कहा-यह कॉन्क्लेव आर्थिक प्रगति को बढ़ाएगी

अडानी समूह के करण अडानी ने कहा कि ग्वालियर में यह कॉन्क्लेव आर्थिक प्रगति को बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अनेक क्षेत्रों में नए उद्योग आ रहे हैं। अडानी ग्रुप प्रदेश में गुना और शिवपुरी में दो नई औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करेगा। शिवपुरी में 2500 करोड़ रूपए की लागत से रक्षा क्षेत्र में, गुना में 500 करोड़ रूपए की लागत से सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट और बदरवास में जैकेट निर्माण इकाई शुरू की जाएगी। बदरवास इकाई से महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। यह निर्मित जैकेटविश्व के कोने-कोने तक जाएगी।

रिलायंस समूह के उपाध्यक्ष विवेक तनेजा ने कहा कि मध्यप्रदेश में समूह द्वारा बायो गैस और एनर्जी जनरेशन क्षेत्र में निवेश का विचार है। ट्रोपोलाइट के एमडी श्री पुनीत डॉवर ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से बेंगलुरू से लेकर ग्वालियर तक हुई इन्वेस्टर्स समिट और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को रोजगार वृद्धि में सहायक बताया। उद्योगपतियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। श्री डॉवर ने गत 50 वर्ष के उद्योग क्षेत्र के अपने अनुभवों की भी चर्चा की। डॉवर ने 100 करोड़ के निवेश मंतव्य की जानकारी दी जिससे करीब 500 महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन  राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 121 बैठकें की हैं। भोपाल में आगामी 7-8 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में निवेश आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछले दिनों में विभिन्न 51 औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअल शुभारंभ किया हैं। इससे लगभग 8300 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर, ग्वालियर, चंबल के उद्योगपतियों से चर्चा की है। प्रमुख सचिव सिंह ने उद्योग हितैषी नीतियों संशोधित श्रम नीतियों और ग्वालियर, चंबल संभागों में उद्योगों की प्रगति की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने पर्यटन क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन दिया। बताया गया कि प्रदेश में यूनेस्को की 14 हेरिटेज साइट हैं, जिसमें 3 स्थायी सूची में है। आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र में, जल संरचनाओं में नर्मदा जी और अन्य स्थान, वन्य जीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए आकर्षण के केन्द्र हैं। राज्य सरकार इन स्थानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 20 प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से जुड़े स्थानों का विकास भी किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 2023 में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिसका अर्थव्यवस्था पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। प्रमुख सचिव  शुक्ला ने पर्यटन उद्योग के लिए दी जा रही रियायतों और प्रावधानों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ से अधिक के अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कूनो, चंदेरी, हनुवंतिया, मांडव, गांधीसागर को महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र बनाया जा रहा है। ओंकारेश्वर और उज्जैन में पर्यटन सुविधाओं में निरंतर वृद्धि की जा रही हैं।

प्रमुख सचिव खनिज संजय शुक्ला ने कोयला, लाइम स्टोन, कॉपर एवं अन्य खनिजों के क्षेत्र में प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष से 119 मिलियन टन से बढ़कर 159 मिलियन टन वार्षिक कोयला उत्पादन हो रहा है। मध्यप्रदेश डायमंड, कॉपर, मैंगनीज में प्रथम स्थान पर है। ग्वालियर अंचल में भी खनिज क्षेत्र में संभावनाएं हैं। प्रदेश में देश के कुल सीमेंट उत्पादन का छठवां हिस्सा मध्यप्रदेश में उत्पादित होता है। कोयले में मध्यप्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश की नीतियां एवं संसाधन उद्योग हितैषी हैं। मध्यप्रदेश, देश के मध्य में होने से श्रेष्ठ लॉजिस्टिक और परिवहन सुविधाएं भी हैं। निरंतर निर्माण होने से सीमेंट की खपत बढ़ रही है। देश के प्रमुख सीमेंट उत्पादक मध्यप्रदेश में इकाइयां लगा चुके हैं। नए निवेश भी हो रहे हैं। घरों में बहुरंगी स्टोन प्रयोग में लाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश से ऐसे स्टोन अन्य राज्यों में जा रहे हैं।

प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने प्रेजेंटेशन में बताया कि मध्यप्रदेश की प्रगति गत दशक में 11 प्रतिशत रही, जबकि आईटी क्षेत्र में प्रगति 43 प्रतिशत रही। मध्यप्रदेश में काम के साथ विकास के अवसर भी मिलते हैं। प्रदेश में डाटा सेंटर के लिए अनुकूल वातावरण है। प्रदेश के 15 में से 7 आईटी पार्क शासन के माध्यम से चल रहे हैं। आईटी सेक्टर मात्र एक सेक्टर नहीं बल्कि अन्य सेक्टर्स के विकास में सहयोगी है। शासन से प्रोत्साहन स्वरूप इन्टेन्सिव और अन्य लाभ आईटी क्षेत्र में निवेश पर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में डेवलपर्स को भी इन्टेन्सिव दिया जा रहा है। स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कारण दिल्ली और नोएडा के स्थान पर निवेश मध्यप्रदेश में आ रहा है। ग्वालियर से 7 हाइ-वे निकलते हैं। इस क्षेत्र में ग्वालियर को प्रमुख केन्द्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 47 नवीन उद्योग इकाइयों का शुभारंभ, भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनसे 4752 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कुल 1586 करोड़ रूपए निवेश किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के छह स्थानों पर इन इकाइयों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और नई औद्योगिक इकाइयों के लिए बधाई दी। मालनपुर भिंड में प्रारंभ नए उद्योगों के लिए केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रीज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी (शाजापुर) में प्रारंभ इकाइयों के लिए भी बधाई दी। इसी तरह नीमच, धार, पांर्ढुना जिलों स्थानों पर भी औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 120 औद्योगिक इकाइयों को 268 एकड़ भूमि आवंटित कर आशय-पत्र जारी किये गये। इसमें 1680 करोड़ से अधिक का पूँजी निवेश होगा एवं 6600 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई विभाग अंतर्गत 19 इकाईयों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये, जिसमें 265 करोड़ से अधिक का पूँजी निवेश एवं लगभग एक हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप 5 इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने जय विलास प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण भी किया।

शुभारंभ सत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री  राकेश शुक्ला, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेन्द्र लोधी, सांसद संध्या राय, सांसद भारत सिंह कुशवाह, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, उपस्थित थे।

कॉन्क्लेव के मुख्य आकर्षण

  • 15 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिसमें कनाडा, नीदरलैंड, टोगो, जाम्बिया और मैक्सिको के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।
  • 15 से अधिक राज्यों के निवेशकों ने सहभागिता की। इसमें अधिकांश पर्यटन, आईटी, फुटवेयर, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्योगपति थे, जिन्होंने निवेश के लिये रूचि दिखाई।
  • 400 से अधिक बायर-सेलर मीट हुईं।
  • 5 से अधिक औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
  • उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किये।
  • 20 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों और उद्योग संगठनों के साथ वन-टू-वन चर्चा हुई।
  • 6 सेक्टोरल सत्र और तीन राउण्ड टेबल बैठकें हुई।
  • ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी 8 जिलों में इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया।
  • अडाणी समूह द्वारा 3500 करोड़ की लागत से गुना में 2 मिलियन टन सीमेंट प्रोजेक्ट एवं शिवपुरी में प्रोपेलेंट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया। जिससे 3500 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
  • रिलायंस समूह ने रिन्युएबल एनर्जी गैस एवं बायो गैस प्रोजेक्ट के लिये निवेश प्रस्ताव दिया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 2000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
  • ट्रोपोलाईट फूड ग्रुप द्वारा फूड प्रोसेसिंग के लिये 100 करोड़ के निवेश से अपना व्यवसाय मध्यप्रदेश में और बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, जिससे महिलाओं के लिये 500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
  • मुख्यमंत्री ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 4 नये औद्योगिक पार्क की घोषणा की।
  • मुरैना जिले के सीतापुर में पुलिस चौकी एवं मुरैना के बामोर में फायर स्टेशन की घोषणा।




खबरें और भी हैं...

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा ; निगमायुक्त वैष्णव ने पेंडेंसी खत्म करने के दिए निर्देश , 23 सितम्बर तक की डेड लाइन सभी संबंधित बैंक ब्रांच में दिन निश्चित कर पीएम स्वनिधि का बैंक में काउंटर तैयार कराएं , जिससे लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके

अपना शहर | ग्वालियर | 20 Sep, 2024 11:53 PM

दूसरे दिन भी राहत शिविर में बिताई रात: ऊर्जा मंत्री ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, कार्यवाही के निर्देश दिए सुबह उपनगर के जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत और सुधार कार्यों का निरीक्षण किया

अपना शहर | ग्वालियर | 20 Sep, 2024 11:20 PM

क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षणनिगमायुक्त ने किया ; जलभराव की समस्या का निराकरण कराया, स्ट्रीट लाइट, पैच वर्क करने के निर्देश दिए बारिश में बहकर आए कचरे के कारण बंद हुए नाले को जेसीबी की मदद से खुलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था की

अपना शहर | ग्वालियर | 20 Sep, 2024 07:09 PM

आयुष्मान भारत निरामय योजना के 6 वर्ष पूर्ण ; आयुष्मान पखवाड़ा में जेएएच में आयुष्मान शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन, आयुष्मान सुपरवाइजर व आयुष्मान मित्र शामिल हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये हजार बिस्तर अस्पताल परिसर में स्थापित है आयुष्मान केन्द्र, “आयुष्मान आपके द्वार” थीम पर JAH समूह में भी आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है

अपना शहर | ग्वालियर | 20 Sep, 2024 06:05 PM

जिपं में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; लोक सूचना अधिकारियों को सिखाई जा रही हैं सूचना के अधिकार की बारीकियाँ सर्वोत्तम कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार के लिये 10 अक्टूबर तक आवेदन मांगे, दस से पच्चीस हजार रूपए तक के होंगे पुरस्कार 

अपना शहर | ग्वालियर | 20 Sep, 2024 02:02 PM

नुकसान का सर्वे तेजी के साथ;अतिवर्षा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार कृत संकल्पित,जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश ; मंत्री कुशवाह मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुरुवार को कलेक्टर एवं निगमायुक्त के साथ भ्रमण कर अतिवर्षा से प्रभावित बस्तियों का लिया जायजा

अपना शहर | ग्वालियर | 19 Sep, 2024 09:57 PM

माँ भारती के प्रति सेवा भाव के साथ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में सहभागी बनें ; सिंधिया केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अचलेश्वर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

अपना शहर | ग्वालियर | 19 Sep, 2024 08:25 PM

प्रस्ताव तैयार ; “मास्टर प्लान में प्रस्तावित" 23.74 किमी लंबाई की सड़कें 13795.96 लाख रूपये में बनेंगी, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल को पत्र लिखा शहर की मास्टर प्लान में प्रस्तावित18.00 मीटर या उससे अधिक के प्रमुख मार्गो के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है

अपना शहर | ग्वालियर | 19 Sep, 2024 01:56 PM

अतिवृष्टी के चलते राहत कार्य जारी; सेवक बनकर शिविर में रात बिताएंगे ऊर्जा मंत्री तोमर, राहत शिविर में भोजन बिस्तर के साथ पूर्ण व्यवस्था है सर्वाधिक जलभराव से प्रभावित घुम्मकड़ आदिवासी मलिन बस्ती के पीएचई कॉलोनी स्थित नौमहला के प्रावि में राहत शिविर बनाया है

अपना शहर | ग्वालियर | 19 Sep, 2024 01:09 AM

अतिवृष्टि से परेशान सैकड़ों लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर, 1200 लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की जल भराव की स्थाई समस्या के निदान के लिए निगमायुक्त ने मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं राहत कोष से मांगे 48.89 करोड

अपना शहर | ग्वालियर | 18 Sep, 2024 07:22 PM

“अतिवर्षा से प्रभावित बस्तियों में मदद करने पहुँचे कलेक्टर व ऊर्जा मंत्री तोमर, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा मंत्री के साथ कलेक्टर एवं निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी पहुँचे , अधिकारियों को दिए निर्देश प्रभावित परिवारों को मदद मिलने में देरी न हो

अपना शहर | ग्वालियर | 18 Sep, 2024 06:48 PM

स्वच्छता ही सेवा-2024” पखवाड़ा;कलेक्टर की अगुआई में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई साफ-सफाई, प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने झाडू लेकर सफाई की जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुए, शासकीय सेवकों ने साफ-सफाई की। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी ली

अपना शहर | ग्वालियर | 18 Sep, 2024 01:12 AM

स्वच्छता ही सेवा- पखवाड़ा का आगाज ; 1329 आवासों में हुआ गृह प्रवेश , शुभारंभ अवसर पर बाल भवन में स्वच्छता ही सेवा संवाद किया कार्यक्रम में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, आवास के मालिकों को चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया

अपना शहर | ग्वालियर | 17 Sep, 2024 07:02 PM

अनंत चतुर्दशी पर कल विसर्जन: अस्थायी जलाशय के प्लेटफॉर्म बढ़ाए ; तीन भाग में प्लेटफॉर्म का विस्तार किया,बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये बनाया है अस्थायी जलाशय शहर की बड़ी एवं मध्यम प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस को ध्यान में रख श्रृद्धालुओं की सुविधाओं के लिए शहर का ट्रैफ़िक डायवर्ट किया, असुविधा से बचने डायवर्सन प्लान को फॉलो करें

अपना शहर | ग्वालियर | 16 Sep, 2024 10:28 PM

“स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा : 17 सितम्बर को राज्य स्तरीय भव्य शुभारंभ ; पखवाडे में 2 अक्टूबर तक साफ-सफाई के साथ ही स्वच्छता पर केन्द्रित सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगीं "सेवा पखवाड़ा” में स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, 24 को बैजाताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम , 2 अक्टूबर को सफाई मित्र और अन्य स्वच्छता चैंपियंस का सम्मान समारोह के साथ समापन होगा

अपना शहर | ग्वालियर | 16 Sep, 2024 02:03 PM

ICICI प्रूडेंशियल इंश्योरेंस में चोरी; शातिर ने ऑफिस में चोरी कर धमकी पत्र छोड़ा, दुस्साहसी ने चोरी की वजह का खुलासा कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है धमकी भरे पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी के अफसर न्यू ज्वाइनिंग लड़कों से शराब के लिए पैसे लेते है और उनसे नौकरों की तरह सिगरेट व अन्य सामान मंगवाते हैं

अपना शहर | ग्वालियर | 15 Sep, 2024 11:44 PM

कलेक्टर ने विसर्जन की व्यवस्था देखी ; डोल ग्यारस पर रात 9 बजे तक छोटी-बड़ी करीब 500 मूर्तियों का विसर्जन हो चुका था, बेरीकेटिंग व लाइट व्यवस्था को और बढ़ाने के निर्देश सागरताल के सामने बड़ी व मध्यम मूर्तियों के विसर्जन के लिए बनाया है अस्थायी जलाशय, एसपी, निगमायुक्त व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण में मौजूद रहे

अपना शहर | ग्वालियर | 15 Sep, 2024 11:35 AM

स्वच्छता ही सेवा अभियान; निगमायुक्त ने की विस्तृत कार्य योजना तैयार, बालभवन में निगम अमले को स्वच्छता की शपथ दिलाई 17 से सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आयोजनो के बारे में अधिकारियों को दी जानकारी

अपना शहर | ग्वालियर | 14 Sep, 2024 10:35 PM

डोल ग्यारस से प्रतिमाओं के विसर्जन प्रारंभ ;सागरताल के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए जलाशय में शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन कटोराताल पर किया जाएगा ,नगर निगम द्वारा सागरताल पर अपने कर्मियों को तैनात किया

अपना शहर | ग्वालियर | 14 Sep, 2024 06:14 PM

48 घंटे शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बीच निगम ने चलाया रेस्क्यू अभियान, भयप्रद मकानों के निवासियों को भेजा सुरक्षित स्थानों पर, पीड़ित परिवारों को भोजन कराया महापौर ने भारी बारिश के बाद जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण किया; आदित्यपुरम , मुरार नदी एवं हुरावली में जल भराव वाले क्षेत्रों में पहुँची

अपना शहर | ग्वालियर | 13 Sep, 2024 02:47 PM

देर रात शहर का दौरा ; कलेक्टर ने शहर की बारिश से प्रभावित बस्तियों का जायजा लिया, स्वर्ण रेखा के किनारे की बस्तियों का निरीक्षण किया बस्तियों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने नगर निगम की टीम को सतर्क रहने और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

अपना शहर | ग्वालियर | 12 Sep, 2024 01:09 AM

निगम प्रशासन असहाय नजर आ रहा ; तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है, घरों में भरा है सीवर का पानी, लोगों के ड्राइंग रूम में घुसा सीवर का पानी जल भराव की स्थिति में इन नम्बरों पर करें सम्पर्क,शहर की सड़कों चौराहों पर भरा है पानी, निगम का अमला राहत कार्य में जुटा है

अपना शहर | ग्वालियर | 11 Sep, 2024 06:49 PM

बीती रात से हो रही झमाझम बारिश ; दाे साल बाद दोपहर में तिघरा जलाशय के 6 गेट खोले जा चुके हैं,13वीं बार 800 MM से ज्यादा बारिश बड़ी संख्या में शहरवासी रोमांच का आनद लेने पहुँचे, महापौर, सभापति, कलेक्टर व निगम आयुक्त भी बने साक्षी

अपना शहर | ग्वालियर | 11 Sep, 2024 03:39 PM

बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये सागरताल के सामने तैयार हो रहा है विशाल अस्थायी जलाशय, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए होगी बेरीकेटिंग और संयुक्त दल रहेगा तैनात कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए

अपना शहर | ग्वालियर | 10 Sep, 2024 08:10 PM

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान; स्कूल के कूलर में मिला डेंगू लार्वा, पहले हिदायत दी फ़िर किया जुर्माना अभियान में घर-घर जाकर डेंगू- मलेरिया के लार्वा की जांच, शिवनगर में डेंगू का लार्वा मिलने पर 400 रूपये का जुर्माना वसूला

अपना शहर | ग्वालियर | 10 Sep, 2024 07:13 PM

“राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस”; कलेक्टर ने पहले स्वयं खाई कृमिनाशक गोली और फिर स्कूली बच्चों को खिलाई शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि मुरार में किया अभियान का शुभारंभ, बालिकाओं से कहा- कृमिनाशक गोली से पोषण एवं खून की कमी में होगा सुधार

अपना शहर | ग्वालियर | 10 Sep, 2024 06:44 PM

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में 14 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस में 14 सितम्बर को क्विज प्रतियोगिता, भाग लेने में नियमित अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी

अपना शहर | ग्वालियर | 10 Sep, 2024 03:57 PM

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल हॉस्पिटल हजीरा में पेयजल टैंकर एवं कचरा संग्रहण वाहन का किया शुभारंभ, अस्पताल को शव वाहिका भी सौंपी, कलेक्ट्रेट में अंतरविभागीय समन्वय बैठक में अपर कलेक्टर ने सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त उपलब्धता होने के निर्देश दिए

अपना शहर | ग्वालियर | 10 Sep, 2024 02:05 PM

नियमों का उल्लंघन करना दो मेडीकल स्टोर संचालकों को पड़ा भारी; ठाठीपुर क्षेत्र के दो मेडीकल स्टोर के ड्रग लायसेंस निलंबित कलेक्टर के निर्देश पर मेडीकल स्टोरों का ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, मेडीकल स्टोर के संचालकों को शॉकोज नोटिस जारी कर जवाब मांगे

अपना शहर | ग्वालियर | 10 Sep, 2024 01:03 AM

अंततः प्रशासन ने किया धार्मिक भावनाओं का सम्मान;ग्वालियर शहर में श्रीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थल निर्धारित भक्तों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख कर किया है स्थलों का निर्धारण, श्रीगणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की है

अपना शहर | ग्वालियर | 09 Sep, 2024 09:37 PM

हादसे के बाद जागा निगम प्रशासन; प्रतिमा स्थल से लेकर विसर्जन स्थल तक जहां भी सड़क पर गड्ढे या खराब सड़क हो तो भेजें फोटो भगवान गणेश जी की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन सागरताल पर तथा छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन कटोराताल पर होगा

अपना शहर | ग्वालियर | 09 Sep, 2024 07:34 PM

गणेश भक्तों का हंगामा ; 200 से ज्यादा लोग दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे,25 फीट ऊंची प्रतिमा जुलूस में सड़क पर गड्ढे के कारण गिरकर खंडित हुई प्रतिमा जीवजीगंज से शनिवार की रात जिले की सबसे ऊंची प्रतिमा लेकर 20 घंटे में 2 km चले थे भक्त मंडल के सदस्य और फिर हो गया हादसा

अपना शहर | ग्वालियर | 09 Sep, 2024 02:02 AM

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ; ग्वालियर पूर्व विस में सर्वाधिक लोगों के यहां मिले डेंगू के लार्वा, ₹2300 का हुआ चालान चार भैंस डेयरी संचालकों पर किया 4000 का जुर्माना , तीन दिन में शहर के बाहर डेयरी स्थानांतरित करने का दिया नोटिस

अपना शहर | ग्वालियर | 08 Sep, 2024 09:12 PM

शहर में तेजी से फैल रहा डेंगू; सितंबर के पहले सप्ताह में ही डेंगू के 86 नए मरीज मिल चुके हैं, शहर में डेंगू पीडितों की संख्या 300 के पार निकली बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ एव्ं जीआरएमसी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.घनश्याम दास के घर सहित कई घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 18310 का वसूला जुर्माना

अपना शहर | ग्वालियर | 08 Sep, 2024 04:13 PM

दो दिवसीय सोलर फेयर का शुभारंभ; वेण्डर्स एवं शहरवाससियों के लिए सुनहरा अवसर : डीआईजी सांघी शहरवासियों ने सोलर फेयर में बड़ी संख्या में विजिट कर सोलर प्लांट लगाने के लिए जानकारी प्राप्त कर अपने घर पर प्लांट लगाने के लिए बुकिंग कराई

अपना शहर | ग्वालियर | 08 Sep, 2024 02:25 PM

उपनगर के गदाईपुरा में दिनदहाड़े वरदात : हजीरा में गणेश पंडाल के पास भीड़ से खीं‌च सड़क पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या मृतक का विवाद 10 दिन पहले किसी बात पर दीपक से हुआ था, पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है

अपना शहर | ग्वालियर | 08 Sep, 2024 01:50 PM

* महिला जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान*; निर्भया मोबाइल टीम ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पेट्रोलिंग कर महिला संबंधी कानून से कराया अवगत शनिवार को टीम ने जगरूकता अभियान के तहत इटालियन गार्डन, लक्ष्मीबाई कालोनी में कोचिंग संस्थानों एवं जलबिहार का भ्रमण किया

अपना शहर | ग्वालियर | 08 Sep, 2024 11:05 AM

अस्पतालों में सुरक्षा उपायों को लेकर अहम बैठक; सरकारी व निजी अस्पतालों में सुरक्षा उपायों के साथ कोई समझौता न हो : संभाग आयुक्त आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त सहित सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों के प्रतिनिधि हुए बैठक में शामिल

अपना शहर | ग्वालियर | 07 Sep, 2024 10:07 PM

गणेशोत्सव की धूम शुरू: आज घर-घर पधारेंगे श्रीजी सार्वजनिक पंडालों में होगी गणेश स्थापना, इन झांकी पंडालों में गणपति बप्पा कई रूप दिखा रहे हैं सर्वार्थसिद्धि और पारिजात योग में विराजे हैं "सुमुख", पूरे शहर में गणेश चतुर्थी पर 3 हजार से अधिक पंडाल लगाए हैं , सबसे बड़े गणेशजी इस बार अचलेश्वर महादेव मंदिर पर विराजे हैं

अपना शहर | ग्वालियर | 07 Sep, 2024 04:56 PM

कलेक्टर ने किया ई-रिक्शा कलर कोडिंग कार्य का निरीक्षण; तेजी से कलर कोडिंग का काम पूर्ण करने के दिए निर्देश शहर में जल्द ही दो शिफ्ट में ई-रिक्शा का संचालन शुरू होने जा रहा है, अभियान बतौर ई-रिक्शा की शिफ्ट के लिहाज से कलर कोडिंग की जा रही है

अपना शहर | ग्वालियर | 06 Sep, 2024 08:00 PM

फायर एनओसी न होने पर कार्रवाई ; रेलवे हॉस्पिटल, मानसिंह कॉलेज, ईपीएफओ ऑफिस, पंजाव नेशनल बैंक, हजीरा सिविल हॉस्पिटल सहित 12 संस्थानों को नोटिस आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए शासकीय एवं निजी भवन, इमारतों में फायर ऑडिट, एनओसी की जांच समिति द्वारा की गई

अपना शहर | ग्वालियर | 06 Sep, 2024 07:50 PM

निगमायुक्त का निरीक्षण; उरवाई गेट के पास वंडर पार्क के बाहर अतिक्रमण देख तत्काल अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश वार्ड 58 के निरीक्षण में पार्षद अपर्णा पाटिल ने क्षेत्र में सड़कों की समस्या बताई तो निगमायुक्त ने सड़कों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए

अपना शहर | ग्वालियर | 06 Sep, 2024 07:21 PM

ट्रांसपोर्ट नगर में उच्च क्षमता एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाए, ग्वालियर का एकमात्र लॉजिस्टिक हब को जल्द मोटरेबल किया जाए : MPCCI CM डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, प्रभारी मंत्री एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, निगमायुक्त को लिखा पत्र

अपना शहर | ग्वालियर | 06 Sep, 2024 07:03 PM

ईको फ्रेंडली गणेशजी बनाने वर्कशॉप ; कलेक्टर ने मिट्टी के गणेशजी बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिलेवासियों से की अपील अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें, कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं और आर्ट से जुड़ी छात्राओं ने हिस्सा लिया

अपना शहर | ग्वालियर | 06 Sep, 2024 06:32 PM

“विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला”: जिला पंचायत सीईओ ने शिल्पियों व कारीगरों से चर्चा कर शिल्पियों को किया प्रोत्साहित, केन्द्र व राज्य सरकार के एमएसएमई विभाग द्वारा लगाया प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा अपने अद्वितीय कला और शिल्प का प्रदर्शन किया है

अपना शहर | ग्वालियर | 05 Sep, 2024 08:12 PM

बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही; डीआरडीओ से नगर निगम ने सर्विस चार्ज के प्राप्त किए 3.5 करोड़ रूपये नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है

अपना शहर | ग्वालियर | 05 Sep, 2024 07:40 PM

स्टाम्प ड्यूटी की चोरी करने की जुर्रत करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, दस्तावेजों में गड़बड़ी करने वाले सर्विस प्रोवाइडर के लायसेंस निरस्त करें; कलेक्टर कलेक्टर ने किया जिला पंजीयन कार्यालय का औचक निरीक्षण, उप पंजीयकों को दिए निर्देश: पंजीयन से पहले सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाए

अपना शहर | ग्वालियर | 05 Sep, 2024 07:07 PM

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई ; गौवंश की तस्करी करते पकड़ा गया ट्रक राजसात; DM चौहान द्वारा आदेश जारी एसपी के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है, ट्रक तमिलनाड़ु के ईस्ट स्ट्रीट बेप्पम पट्टी सापतुर मदुरै का था

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 10:47 PM

जेएएच के आईसीयू में लगी आग की जाँच के लिए पाँच सदस्यीय समिति गठित, पाँच दिन में मांगा जाँच प्रतिवेदन इस समिति में एसडीएम लश्कर व सीएसपी इंदरगंज सहित पाँच सदस्य शामिल किए गए हैं, तकनीकी कारणों की जाँच के लिये दो सदस्यीय समिति गठित

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 07:36 PM

फायर एनओसी की जांच हेतु समिति का गठन; समिति ने 16 संस्थानों का किया निरीक्षण, फायर एनओसी न होने पर दिए नोटिस   जेएएच अस्पताल में हुई आगजनी घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय एवं निजी भवन, इमारतों में फायर ऑडिट, एनओसी की जांच किया जाना अत्यावश्यक है

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 07:27 PM

कैट ग्वालियर की नई कार्यकारिणी का गठन ; रवि गुप्ता फिर जिलाध्यक्ष एवं विवेक जैन महामंत्री बने, नई कार्यकारिणी में 14 सदस्य मनोनीत कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ग्वालियर की जिला इकाई की संपूर्ण कार्यकारिणी का बीते रोज गठन हुआ

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 06:38 PM

शिक्षक दिवस पर विशेष ; योग शिक्षक के भागीरथी प्रयासों से नामचीन और बड़े सुविधायुक्त निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है “शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीमहल” साझा प्रयासों से स्कूल के कायाकल्प से ऐसे बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, आज अन्य सरकारी स्कूलों के लिए बना मॉडल

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 06:16 PM

चेम्बर ऑफ कॉमर्स में लगा है शिल्पियों का मेला ; आर्थिक सशक्तिकरण में पीएम विश्वकर्मा योजना बड़ी भूमिका निभायेगी : कलेक्टर चेम्बर भवन परिसर में तीन दिवसीय “विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला” शुरू, प्रदेश के जिलों से 50 से अधिक कारीगर लेकर आए हैं अपने उत्पाद

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 12:37 PM

ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के भ्रमण पर आयेंगे 35 देशों के मंत्रिगण, केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री सिंधिया की पहल पर आ रहा है यह प्रतिनिधि मंडल ग्वालियर दुर्ग पर लाइट एण्ड साउण्ड शो देखने पहुँचेंगे विभिन्न देशों के मंत्रिगण ,कलेक्टर एवं एसपी ने भारत सरकार के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 01:58 AM

ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग की घटना; प्रभारी मंत्री सिलावट ने जाँच के निर्देश दिए , संभागायुक्त एवं कलेक्टर तत्काल मौके पर पहुँचे जेएएच के सभी एसी की जाँच व फायर ऑडिट के निर्देश भी दिए हैं, साथ ही जेएएच कैंपस में चिकित्सकों एवं मरीजों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने पर जोर दिया है

अपना शहर | ग्वालियर | 04 Sep, 2024 12:42 AM

कलेक्टर को शांति समिति में हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के निर्णय पर पुनः विचार करने के लिए सौपा मांग पत्र गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लश्कर से लगभग 10-12 किमी दूर खुरेरी तालाब का चयन बड़ी प्रतिमाओ को अनदेखा कर लिया गया निर्णय है

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 10:24 PM

आजाद खान की मृत्यु का ट्रामा सेंटर के आईसीयू में आग लगने की घटना से कोई संबंध नहीं, आजाद खान की मौत कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट से हुई है GRMC के डीन ने कहा-जेएएच में लगातार आग बुझाने सहित आपदा प्रबंधन की लगातार मॉक ड्रिल होती रहती है

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 07:27 PM

स्वच्छता अभियान 2024; अमानक पॉलीथिन विक्रय एवं शहर में गंदगी फैलाने पर वसूला ₹13.500 का जुर्माना, समझाइश दी दक्षिण फ्लाइंग स्कॉट्स टीम ने गोल पहाड़िया रोड, अवाडपुरा मीट-मांस की दुकानों एवं होटल पर अमानक पॉलिथीन रखने एवं गंदगी फैलाने पर जुर्माना किया

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 07:15 PM

पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव ने आदर्श गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर की सराहना, रानीघाटी गौशाला का भी निरीक्षण किया प्रमुख सचिव ने में गौमाता को भोजन देने की प्रक्रिया को देखा और में गायों को गीला दाना चुनी पीना डालने बनाए नए टैंकर का लोकार्पण किया

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 05:01 PM

JAH में ट्रामा सेंटर के ICU में लगी आग; दम घुटने से एक मरीज की मौत, 7 की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में 10 पेशेंट थे स्टाफ ने फायर फाइटिंग स्टूमेंट की मदद से आग पर काबू पाया और 9 मरीजों को बाहर निकालकर शिफ्ट किया

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 04:42 PM

मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. धाकड़ ने चिकित्सा विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद:कहा-चिकित्सा छात्र खुलकर अपनी समस्याएँ बताएँ मेडीकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. धाकड़ ने छात्रावास की सुविधाएँ, सुरक्षा व्यवस्था एवं पढ़ाई के बारे में ली जानकारी

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 01:56 PM

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ; रोंग साइड से आने वाले वाहनों पर नजर रखने लगाएँ सीसीटीव्ही कैमरे , कलेक्टर ने दिए निर्देश शहर में छोटे-छोटे पार्किंग स्थल स्थापित कराने पर जोर, 108 एम्बूलेंस खड़े होने के स्थलों का युक्तियुक्तिकरण किया जाएगा

अपना शहर | ग्वालियर | 03 Sep, 2024 04:10 AM

शहर में नियमित पानी सप्लाई की तैयारी; तिघरा पहुंचे नगर निगमायुक्त ने कार्य योजना भी बनाने के निर्देश दिए निगमायुक्त वैष्णव ने किया तिघरा जलाशय का निरीक्षण, लाइन के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश

अपना शहर | ग्वालियर | 02 Sep, 2024 06:45 PM

रक्तदान करने से हमें आत्म संतुष्टि मिलती है, हमारे दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचती है : ऊर्जा मंत्री तोमर जन कल्याण संघर्ष समिति द्वारा मिलन गार्डन रमटापुरा ग्वालियर में आयोजित शिविर में 72 लोगों ने किया रक्तदान

अपना शहर | ग्वालियर | 02 Sep, 2024 04:24 PM

प्रशासन की सयुंक्त टीम की छुट्टी के दिन छापामार कार्रवाई; अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त जेसीबी मशीन, डंपर व 4 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त खनिज पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण कायम 

अपना शहर | ग्वालियर | 02 Sep, 2024 12:50 AM

*श्री बाबा हीरामन भुमिया का वार्षिक मेला*; भगत जी ने कांटे सर्पदंश और कंठमाल के बंध, बड़ी संख्या में पहुँचे पीड़ित व्यक्तियों के बंध देर रात्रि तक कांटे गए हीराभूमिया का वार्षिक मेला सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुरा पर शनिवार को भजन कीर्तन के साथ प्रारंभ हुआ, आज दूसरे दूसरे दिन विविध कार्यक्रम हुए

अपना शहर | ग्वालियर | 01 Sep, 2024 09:29 PM

गंदगी करने वाले दुकानदारों से वसूले 45000 रुपए से अधिक का जुर्माना :गंदगी फैलाने वालों एवं अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शनिवार को नगर निगम की टीमों ने तीनों विधानसभा में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अमानक पॉलिथीन भी जब्त की

अपना शहर | ग्वालियर | 01 Sep, 2024 05:33 AM

शांति समिति की अपील; सदभाव एवं भाईचारे के साथ मनाएँ सभी त्यौहार, प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थल निर्धारित , चलित विसर्जन वाहन घूमेंगे गणेश उत्सव, मिलाद-उन-नबी, नवदुर्गा महोत्सव, माँ मरियम जन्मोत्सव, दशहरा एवं दिवाली सहित अन्य त्यौहारों को लेकर हुई बैठक

अपना शहर | ग्वालियर | 01 Sep, 2024 04:27 AM

*शैक्षणिक यात्रा में प्रकृति और संस्कृति संरक्षण सत्र;*आदर्श गौशाला लाल टिपारा में स्कूल के छात्रों को दिलाया गौमाता और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प इंटरैक्टिव सत्र में पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण पर चर्चा की गई, छात्रों को बताया वे छोटे-छोटे बदलाव से पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं,

अपना शहर | ग्वालियर | 31 Aug, 2024 09:39 PM

सीडीएस एवं एनडीए परीक्षा एक सितम्बर को; ग्वालियर में 21 परीक्षा केन्द्रों पर 6 हजार 398 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित : सीडीएस परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी, इसी तरह एनडीए की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी

अपना शहर | ग्वालियर | 31 Aug, 2024 03:45 PM

प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही; ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर सिटी सेंटर स्थित बाटा शोरूम को किया सील; राजीव आवास योजना के आवास में अवैध रूप से रह रहे रहवासियों से कराया आवास खाली, राजीव आवासों में अवैध रूप से कब्जा करने वाले व्यक्तियों से आवास खाली कराये

अपना शहर | ग्वालियर | 31 Aug, 2024 01:53 PM

जेएएच समूह में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहे, अस्पताल परिसर में अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण किया जाए; कलेक्टर कलेक्टर, एसपी और निगम आयुक्त ने रात में जेएएच समूह का निरीक्षण करने पहुँचे, मेडिकल स्टूडेंट ने चर्चा के दौरान व्यवस्थाओं को सन्तोषप्रद बताया

अपना शहर | ग्वालियर | 31 Aug, 2024 01:36 PM

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने गौशाला में सीएनजी प्लांट का किया ट्रायल, यह प्लांट बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है आदर्श गौशाला में 9000 के लगभग गौवंश है, इनके गोबर का सदुपयोग कर बायो गैस एवं जैविक खाद बनाने IOC ने गौशाला में सीएनजी प्लांट लगाया है

अपना शहर | ग्वालियर | 30 Aug, 2024 06:23 PM

खबर के असर से जागा प्रशासन : फूड सेफ़्टी टीम ने परम फूड पर छापामार कार्रवाई कर लिए सेम्पल; राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल में कराई जायेगी जाँच परम फूड के सराफा बाज़ार ब्रांच में ग्राहक को परोसी पाव- भाजी में निकला था झिंगुर, शिकायत पर आज हुई प्रशासन की कारवाई

अपना शहर | ग्वालियर | 30 Aug, 2024 05:30 PM

जेसी मिल श्रमिकों के भुगतान की घोषणा पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने जताया आभार, रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की सफलता पर दिया धन्यवाद जेसी मिल श्रमिकों का वर्षों पुराना संघर्ष साकार होने जा रहा है,

अपना शहर | ग्वालियर | 30 Aug, 2024 01:37 PM

"सोशल मीडिया वर्कशॉप", खबर सही होने से जनता में हमारा भरोसा बढ़ता है; फैक्ट चैक के बाद ही खबर प्रसारित करना चाहिए : गुप्ता न्यू एज मीडिया, कन्वर्जेंस, सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया कौशल उन्नयन विषय पर संभागीय कार्यशाला आयोजित

अपना शहर | ग्वालियर | 30 Aug, 2024 05:52 AM

ग्वालियर के निवेश प्रोत्साहन केन्द्र में दो उद्यमियों को मिली मदद; रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव से किया था इस केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने कॉन्क्लेव के सफल आयोजन पर आभार जताई में कहा-अंचल के औद्योगिक विकास में क्रांतिकारी साबित होगी इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव

अपना शहर | ग्वालियर | 29 Aug, 2024 10:12 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया एसकेएस अस्पताल का शुभारंभ, प्रदेश सरकार निजी अस्पतालों को भी प्रोत्साहन दे रही है मुख्यमंत्री ने बुधवार को ग्वालियर में सिल्वर स्टेट के सामने गोविंदपुरी रोड़ पर स्थित एसकेएस अस्पताल का शुभारंभ किया

अपना शहर | ग्वालियर | 29 Aug, 2024 02:03 PM

इतिहास, विरासत और उद्योग का संगम बनी ग्वालियर की इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव: ग्वालियर आरआईसी में प्राप्त हुए 8 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव 35 हजार रोजगार के नवीन अवसर होंगे सृजित: ग्वालियर-चम्बल संभाग में 8 इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर प्रारंभ: CMयादव ने हर नागरिक के दिल में जगह बनाई;केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

अपना शहर | ग्वालियर | 29 Aug, 2024 01:31 PM

CM डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत; मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अगवानी की प्रभारी मंत्री और अन्य मंत्रिगणों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, CM के साथ श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल भी आये हैं

अपना शहर | ग्वालियर | 28 Aug, 2024 06:52 PM

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024; दुकानदारों एवं आमजन को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक, अमानक पॉलीथिन पर वसूला जुर्माना स्वच्छता सर्वेक्षण 2024; दुकानदारों एवं आमजन को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक, अमानक पॉलीथिन पर वसूला जुर्माना

अपना शहर | ग्वालियर | 28 Aug, 2024 06:25 PM

पशु सेवारथ का सीएम डॉ यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया लोकार्पण, यह सेवारथ घायल- बीमार पशुओं को उपचार के लिए गौशाला तक पहुंचाएगी शहरवासी अपने आसपास बीमार एवं  घायल पशु की सूचना फोन नं.0751-2438358 एवं मोबाइल नंबर 9644408123 पर दे सकते हैं

अपना शहर | ग्वालियर | 28 Aug, 2024 06:09 PM

*निर्णायक कार्रवाई की मांग की * ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन रैली: छात्राएं कोलकाता रेप मामले पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घटना की गंभीरता और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया

अपना शहर | ग्वालियर | 27 Aug, 2024 07:51 PM

नगर निगम फिर जगा; बीती रात बारिश से निम्मजी जी की खो में मकान की दीवार गिरी , जर्जर हो चुके मकान और भयप्रद भवनों के विद्युत एवं नल कनेक्शन काटे, खाली करने के नोटिस ऐसे भयप्रद आवास जो असुरक्षित हैं, बारिश से जेडओ ऑफिस और खतरनाक भवन की दीवारें गिरीं, बड़ा हादसा होने से टला

अपना शहर | ग्वालियर | 27 Aug, 2024 07:49 PM

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष ; दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सेवा भारती प्रथम, ग्राम सिंगारपुरा द्वितीय एवं नगर निगम ने 3 स्थान प्राप्त किया प्रशासन एवं नगर निगम ने श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, श्रीकृष्ण के मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 11:07 PM

गोपाल मन्दिर जन्माष्टमी महोत्सव; श्रीराधा-कृष्ण के मनोहारी स्वरूप के दर्शन करने उमड़ी शाहवासियों की भीड़ , केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने श्रीराधा कृष्ण के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए सुबह पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराधा-कृष्ण का अभिषेक किया, मंदिर को भव्य और आकर्षक फूलबंगला एवं रंगोली से सजाया गया है, जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहा

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 09:57 PM

सिंध नदी से होकर गुजर रहे लोहारी-बरगौर मार्ग को एहतियात बतौर बंद कराया; बढ़ते जलस्तर से पुल के आगे की मिट्टी धसकने की थी सूचना राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची, इस मार्ग पर गार्ड व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, क्षेत्रीय नागरिकों को सचेत कर दिया है

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 06:32 PM

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लगाये "जय माधव जय यादव" के नारों से गुंजा सारा जहा; बचपन को याद किया कि कैसी होती थी पहले की "चलयात्रा" *जन्माष्टमी के मौक़े पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोटेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद एतिहाहिसक "चलयात्रा" में हुए शामिल*

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 06:09 PM

उपनगर ग्वालियर की बस्तियों में समस्याओं का समाधान करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री, लाइन नम्बर-1 और वार्ड-5 की बस्तियों में पहुँचकर जानी कठिनाईयाँ व समस्याएँ नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश, जेसी मिल के शेष श्रमिकों को जल्द से जल्द पट्टे दिलाने के दिए निर्देश

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 05:00 PM

भगवान बलराम जन्मोत्सव में शामिल हुए मंत्री कुशवाह ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता व सदभाव बढ़ता है श्रीधरणीधर किरार महासभा के तत्वाधान में किरार समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान बलराम की जयंती धूमधाम से प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर मनाई गई

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 04:47 PM

मानसून में रिमझिम "सावन भादो कार्यक्रम" में सावन भादों क्वीन कविता खंडेलवाल, रनरअप प्रीती सिंह रहीं लायंस क्लब ग्वालियर "आस्था" ने सदस्यों के लिए झूला सजाओ, सावन के गानों पर डांस प्रतियोगिता तथा लहरिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 02:58 PM

श्रीराधा-कृष्ण सजेगें करोडों के गहनों से ; गोपाल मंदिर पर भव्य एवं धूम-धाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव, सुबह भारी सुरक्षा के बीच बैंक लॉकर से भगवान के गहने लाये दोपहर 12 बजे अभिषेक- पूजन के बाद भव्य श्रृंगार होगा और महाआरती के बाद मन्दिर के पट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिये जाएंगे

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 11:01 AM

जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का जायजा ; मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाई हैं एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी कलेक्टर, एसपी एवं निगमायुक्त ने लिया जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का जायजा, गोपाल मंदिर व कोटेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्था सहित साफ-सफाई के इंतजाम देखे

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 01:07 AM

विकास की नई इबारत ; केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया जीवाजी क्लब में ऐतिहासिक कार्यों का लोकार्पण करेंगे, 26 अगस्त को दोपहर दो बजे जीवाजी क्लब में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की गरिमामय उपस्थिति में क्लब विकास के नए सोपान लिखने जा रहा है

अपना शहर | ग्वालियर | 26 Aug, 2024 12:22 AM

ग्वालियर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल भवन में रविवार की सांध्यबेला में सजेगी सांस्कृतिक संध्या ग्वालियर में श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा जन्माष्टमी का पर्व, सोमवार को दही हांडी का आयोजन गोपाल मंदिर फूलबाग के सामने होगा

अपना शहर | ग्वालियर | 25 Aug, 2024 05:31 PM

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीता प्रवचन रविवार को, दही हांडी का आयोजन गोपाल मंदिर फूलबाग के सामने सोमवार को ग्वालियर में श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा जन्माष्टमी का पर्व,

अपना शहर | ग्वालियर | 24 Aug, 2024 08:05 PM

रात में तेज बारिश, सुबह से उमस ने किया बेचैन: दोपहर बाद फिर झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ शहर,अंचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट प्रदेश में भारी बारिश के साथ विदा होगा अगस्त का महीना, अब तक 263.9 MM ज्यादा बरसे बादल

अपना शहर | ग्वालियर | 24 Aug, 2024 07:21 PM

"शाइनिंग एमपी कॉन्क्लेव" के दूसरे संस्करण का शुभारंभ; 80 स्टार्टप्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए हैं,प्रियदर्शनी राजे बोली- "ग्वालियर में आओ खुद जान जाओ " प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने एमपी शाइनिंग कांक्लेव का ग्वालियर के जयविलास पैलेस में किया उद्घाटन , प्रदेश के 80 से अधिक युवा स्टार्टअप की इंवेस्टर ( फ़ंडर) से मुलाक़ात कराई जाएगी

अपना शहर | ग्वालियर | 24 Aug, 2024 10:38 AM

कार्य में लापरवाही पर उपयंत्री रवि गोडिया और बैजाताल सफाई व्यवस्था प्रभारी राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिन में नोटिस का स्पष्टीकरण मांगा, निलंबन की गाज लटकी, नोटिस में कार्य का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने को कहा है

अपना शहर | ग्वालियर | 24 Aug, 2024 04:53 AM

मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स की रोकथाम और बचाव के लिये जारी की गाईड लाईन CMHO डॉ. राजोरिया बोले- पशुओं से मनुष्य में फैलता है ये संक्रमण, नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं

अपना शहर | ग्वालियर | 24 Aug, 2024 04:19 AM

अपना शहर